scorecardresearch

Top 5 Stories: बजट में सस्ता होगा इलाज, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका और ATM के जरूरी नियम समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें

टॉप 5 खबरों में जानिए आखिर आम बजट 2027-28 से पहले हेल्थकेयर इंडस्ट्री ने सरकार के सामने कौन सी 12 मांगें रखी हैं और इनसे आम लोगों को क्या फायदा हो सकता है? भारत की GDP ग्रोथ में तेजी की उम्मीद के बीच दूध समेत किन चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं? हर महीने कितनी बार ATM से मुफ्त में पैसे निकाल सकते हैं और क्या हैं RBI के जरूरी नियम? अमेरिका में थैंक्सगिविंग पर जैन समुदाय क्यों करता है टर्की के लिए प्रार्थना? वहीं, अयोध्या से नेपाल जाने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का क्या है पूरा रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज?

Advertisement


1..बजट में सस्ता हो सकता है इलाज! हेल्थकेयर इंडस्ट्री ने सरकार के सामने रखीं 12 मांगें 

आम बजट 2027-28 से पहले हेल्थकेयर इंडस्ट्री ने सरकार के सामने कई अहम मांगें रखी हैं। इनमें आम लोगों के इलाज का खर्च कम करने से लेकर छोटे शहरों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। जानिए इन प्रस्तावों से आम लोगों को क्या फायदा हो सकता है।

advertisement

2. GDP ग्रोथ में तेजी की उम्मीद, दूध समेत इन चीजों की बढ़ सकती हैं कीमतें, जानिए वजह

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत रफ्तार के बीच वित्त मंत्रालय की नई रिपोर्ट सामने आई है। इसमें आर्थिक विकास को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए हैं, लेकिन महंगाई और वैश्विक हालात को लेकर चिंता भी जताई गई है। जानिए आने वाले महीनों में आम लोगों की जेब पर क्या असर पड़ सकता है।


3. हर महीने कितनी बार फ्री में निकाल सकते हैं ATM से पैसे? जान लें RBI के ये जरूरी नियम 

अगर आप भी अक्सर ATM से पैसे निकालते हैं या अकाउंट का बैलेंस चेक करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। बैंकिंग से जुड़े छोटे-छोटे चार्ज आपकी जेब पर सालाना हजारों रुपये का बोझ डाल सकते हैं। जानिए ATM के इस्तेमाल को लेकर क्या हैं RBI के नियम और कैसे बचाएं पैसे।

4. अमेरिका में टर्की की दावत के बीच जैन समुदाय की अनोखी परंपरा, जानें क्यों करते हैं प्रार्थना

अमेरिका में थैंक्सगिविंग का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर टर्की की दावत देना वर्षों पुरानी परंपरा है। हालांकि, अमेरिका में रहने वाला जैन समुदाय इस त्योहार को बिल्कुल अलग अंदाज में मनाता है। आखिर क्या है उनकी खास परंपरा और क्यों हो रही इसकी चर्चा?

5. अयोध्या से नेपाल जाने वाली ट्रेन का आज से नियमित संचालन, जानें पूरा रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सरयू-कमला एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू हो रहा है। रेलवे ने इस साप्ताहिक ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज की जानकारी जारी कर दी है। जानिए किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी यह ट्रेन।