scorecardresearch

दुनिया की सबसे खास लग्जरी ट्रेनों में भारत की भी है अलग पहचान

दुनिया में कुछ ऐसी ट्रेनें हैं, जिनमें सफर करना हर किसी का सपना होता है। भारत की एक ट्रेन भी दुनिया की सबसे खास लग्जरी ट्रेनों में गिनी जाती है। आखिर इन ट्रेनों में ऐसा क्या खास है, जो इन्हें सबसे अलग बनाता है? पूरी खबर पढ़कर जानिए।

Advertisement
Maharaja Express

In Short

  • भारत की महाराजा एक्सप्रेस को सात बार दुनिया की सबसे अच्छी लग्जरी ट्रेन माना गया है।
  • ओरिएंट एक्सप्रेस समेत दुनिया की कई लग्जरी ट्रेनें अपनी खास पहचान रखती हैं।
  • सऊदी अरब भी साल 2026 में अपनी पहली लग्जरी ट्रेन शुरू करने जा रहा है।

Maharaja Express: दुनिया में कई ऐसी ट्रेनें हैं, जिनमें सफर करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। भारत की एक ट्रेन भी दुनिया की सबसे खास लग्जरी ट्रेनों में अपनी अलग पहचान रखती है। आइए  नजर डालते हैं  भारत और दुनिया की दूसरी खास ट्रेनों पर की इन लग्जरी ट्रेनो मे क्या खास बात हैं। 

advertisement

भारत की महाराजा एक्सप्रेस की दुनिया में अलग पहचान

भारत की महाराजा एक्सप्रेस भी दुनिया की सबसे खास ट्रेनों में गिनी जाती है। इसे सात बार दुनिया की सबसे अच्छी लग्जरी ट्रेन माना गया है। इस ट्रेन में आरामदायक कमरे, अच्छा खाना और कई खास इंतजाम किए गए हैं। यह ट्रेन भारत के कई बड़े और मशहूर शहरों की सैर कराती है।

शुरुआत करते हैं दुनिया की मशहूर ओरिएंट एक्सप्रेस से

दुनिया की सबसे मशहूर लग्जरी ट्रेनों में ओरिएंट एक्सप्रेस का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह ट्रेन पेरिस, वेनिस, वियना और इस्तांबुल जैसे बड़े शहरों के बीच चलती है। इसके डिब्बों को पुराने समय की डिजाइन में तैयार किया गया है। हाल ही में इसमें एक नया और बेहद शानदार कोच एल ऑब्जर्वाटोयर सुइट जोड़ा गया है। इसमें सफर करना दुनिया के सबसे महंगे ट्रेन सफरों में गिना जाता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक... जानिए भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन

 स्कॉटलैंड की खूबसूरती दिखाती है यह खास ट्रेन

बेलमंड रॉयल स्कॉट्समैन भी दुनिया की सबसे खास ट्रेनों में गिनी जाती है। इस ट्रेन में बहुत कम कमरे हैं, इसलिए यहां सफर करने वालों को पूरा आराम और सुकून मिलता है। यह ट्रेन स्कॉटलैंड की खूबसूरत पहाड़ियों, हरियाली और सुंदर नजारों के बीच से गुजरती है, जिससे सफर और भी यादगार बन जाता  है।

अफ्रीका और इटली की भी हैं खास लग्जरी ट्रेनें

दक्षिण अफ्रीका की रोवोस रेल भी दुनिया की खास लग्जरी ट्रेनों में गिनी जाती है। यह ट्रेन प्रिटोरिया से विक्टोरिया फॉल्स तक चलती है और रास्ते में खूबसूरत नजारे दिखाती है। वहीं, इटली की ला डोल्से वीटा ओरिएंट एक्सप्रेस भी लोगों को टस्कनी, रिवेरा और सिसिली जैसे खूबसूरत इलाकों की सैर कराती है।

सऊदी अरब भी शुरू करेगा नई लग्जरी ट्रेन

सऊदी अरब साल 2026 के आखिर तक अपनी पहली लग्जरी ट्रेन ड्रीम ऑफ द डेजर्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस ट्रेन में 14 डिब्बे, 33 बड़े कमरे और दो सबसे बड़े कमरे होंगे। इसे उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो ट्रेन में आराम से सफर करना पसंद करते हैं।

advertisement

आज दुनिया के कई देशों में ऐसी लग्जरी ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें सफर करना लोगों का सपना होता है। भारत की महाराजा एक्सप्रेस से लेकर ओरिएंट एक्सप्रेस तक, हर ट्रेन अपनी अलग पहचान रखती है।