scorecardresearch

1 जुलाई से LPG हुआ सस्ता! ₹183 तक घटे सिलेंडर के दाम, देखें आपके शहर का नया रेट

जुलाई की शुरुआत LPG ग्राहकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। किन शहरों में रेट बदले हैं और घरेलू सिलेंडर पर क्या असर है यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

Advertisement
AI Generated

In Short

  • जुलाई के पहले दिन LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
  • 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं।
  • घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Cylinder Price: जुलाई महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए राहत भरी खबर के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले ही दिन LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है।

इस बार कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई है। 

advertisement

सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दाम देखती हैं और जरूरत के हिसाब से बदलाव करती हैं। 1 जुलाई 2026 को जारी नए रेट में कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता किया गया है।

इस साल पहली बार मिली कटौती

साल 2026 में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जनवरी में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,691 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, सिर्फ 1% बातचीत बाकी: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

इसके बाद लगभग हर महीने इसकी कीमत बढ़ती चली गई। मई महीने में यह सिलेंडर 993 रुपये महंगा होकर पहली बार 3,000 रुपये के पार पहुंच गया था।

जून की शुरुआत में भी इसकी कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3,113.50 रुपये तक पहुंच गया था। अब जुलाई में कंपनियों ने पहली बार राहत देते हुए कीमत घटाई है।

दिल्ली से कोलकाता तक नए रेट

दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये हो गई है। लखनऊ में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3,052.50 रुपये में मिलेगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत! सरकार ने बढ़ाई GSTAT में अपील दाखिल करने की आखिरी तारीख, जानिए नई डेडलाइन

वहीं पटना में इसकी नई कीमत 3,227 रुपये तय की गई है। नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।

घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने के बावजूद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है। यानी जुलाई में राहत केवल कमर्शियल सिलेंडर पर मिली है।