scorecardresearch

'बड़ी बेवकूफी की, लेकिन इरादा गलत नहीं था!' Nvidia CEO के अफेयर विवाद पर Elon Musk ने क्यों किया समर्थन?

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के अफेयर विवाद ने अमेरिकी टेक इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है। कथित चीनी जासूस से संबंधों की खबरों के बीच हुआंग ने पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की है। अब Elon Musk और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump उनके समर्थन में सामने आए हैं। आखिर मस्क ने हुआंग को अमेरिका के AI नेतृत्व के लिए इतना जरूरी क्यों माना?

Advertisement
Nvidia CEO जेनसन हुआंग के कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग से अफेयर स्वीकार करने के बाद एलन मस्क ने उनका समर्थन किया। (फोटो: Reuters, X/@_FORAB)
Nvidia CEO जेनसन हुआंग के कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग से अफेयर स्वीकार करने के बाद एलन मस्क ने उनका समर्थन किया। (फोटो: Reuters, X/@_FORAB)

In Short

  • Nvidia CEO ने पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार कर माफी मांगी।
  • Elon Musk ने हुआंग का समर्थन करने वाली पोस्ट से सहमति जताई।
  • कथित जासूसी मामले में Nvidia की जांच जारी है।

Nvidia CEO Jensen Huang: दुनिया की दिग्गज AI चिप कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) इन दिनों निजी जिंदगी से जुड़े विवाद और जासूसी के आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक कथित चीनी जासूस से संबंधों की खबरों के बीच हुआंग ने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की है। हालांकि, इस पूरे विवाद में अब टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) उनके समर्थन में सामने आए हैं।

advertisement

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट से सहमति जताई, जिसमें हुआंग के फैसले को बड़ी गलती बताया गया था, लेकिन कहा गया कि इसके पीछे कोई गलत इरादा नहीं था।

Elon Musk ने जेनसन हुआंग के समर्थन में क्या कहा?

X पर एक यूजर ने लिखा कि जेनसन हुआंग ने बेहद मूर्खतापूर्ण काम किया, लेकिन इसके पीछे उनका कोई गलत इरादा नहीं था। पोस्ट में उन्हें इस पीढ़ी के महान उद्यमियों में से एक बताते हुए अमेरिका के AI नेतृत्व के लिए अपूरणीय बताया गया।

इस पोस्ट पर एलन मस्क ने जवाब दिया, 'I agree' यानी 'मैं सहमत हूं।'

मस्क और हुआंग का रिश्ता पुराना है। साल 2016 में मस्क ने OpenAI से जुड़े रहते हुए Nvidia का पहला AI सुपरकंप्यूटर DGX-1 खरीदा था। हुआंग ने खुद इसकी पहली यूनिट OpenAI के सैन फ्रांसिस्को ऑफिस पहुंचाई थी। मस्क की कंपनी SpaceX भी Nvidia की चिप खरीदती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने भी किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हुआंग को अच्छा इंसान बताया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं सुना जिससे लगे कि हुआंग ने कोई गलत काम किया है।

ट्रंप और हुआंग के बीच पहले से अच्छे कारोबारी संबंध रहे हैं। सितंबर में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने मंच पर मौजूद हुआंग को फोन भी किया था।

कथित चीनी जासूस से संबंधों का क्या मामला है?

विवाद का केंद्र चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग (Alice Huang) हैं, जिन्हें हुआंग ले (Huang Le) के नाम से भी जाना जाता है। वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी Megaspeed में अधिकारी रह चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों को संदेह है कि एलिस को चीनी खुफिया एजेंसी ने भर्ती किया था। हालांकि, उनके खिलाफ जासूसी के आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं।

जेनसन हुआंग ने Nvidia कर्मचारियों को भेजे मेमो में पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार करते हुए परिवार से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके व्यवहार से पत्नी और बच्चों को दुख पहुंचा और इसके लिए कोई बहाना नहीं हो सकता।

हालांकि, मेमो में उन्होंने एलिस का नाम नहीं लिया और न ही चीन से जुड़े जासूसी के आरोपों पर सीधे टिप्पणी की।

advertisement

Nvidia की जांच और अमेरिका की चिंता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआंग और एलिस को जून 2024 में ताइपे और मई 2025 में ताइवान के एक रेस्तरां में साथ देखा गया था।

Megaspeed पर चीन की कंपनियों को अमेरिकी AI चिप प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के आरोप भी लगे हैं।

Nvidia का कहना है कि उसके बोर्ड के पास फिलहाल यह मानने की कोई वजह नहीं है कि कंपनी की गोपनीय जानकारी या राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हुआ है। हालांकि, कंपनी मामले की जांच करेगी और हुआंग ने सहयोग का भरोसा दिया है।

इस बीच अमेरिकी संसद के वरिष्ठ रिपब्लिकन सदस्यों ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर हुआंग से जानकारी मांगी है। दूसरी ओर चीन ने जासूसी के आरोपों को निराधार अटकलें बताया है।