scorecardresearch

एक साल बीता, लेकिन सैलरी हाइक पर सस्पेंस बरकरार! कब आएगा बढ़ा हुआ वेतन और कितना होगा फायदा?

आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों को अभी भी सैलरी बढ़ने का इंतजार है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग के बीच वेतन में बड़े इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है। जानिए कब तक साफ होगी तस्वीर।

Advertisement

In Short

  • आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा, सैलरी हाइक पर अभी भी स्थिति साफ नहीं।
  • मई 2027 तक आयोग को सौंपनी है रिपोर्ट, सरकार की मंजूरी के बाद तय होगा नया वेतन।
  • फिटमेंट फैक्टर 3.83 होने पर न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹68,940 पहुंचने का अनुमान।

आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों को अभी भी बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार है। सरकार ने आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया था, जिसमें से 12 महीने बीत चुके हैं। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर सैलरी कितनी बढ़ेगी और बढ़ा हुआ पैसा बैंक खातों में कब से आने लगेगा?

advertisement

आयोग की बैठकों में कर्मचारियों की अलग-अलग मांगों पर चर्चा हो रही है। इनमें फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग भी शामिल है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक नए सैलरी स्ट्रक्चर या वेतन बढ़ोतरी को लेकर कोई अंतिम ऐलान नहीं किया गया है।

कब तक आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। आयोग को वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़ी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने दिए गए हैं।

इस हिसाब से आयोग को मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। यानी रिपोर्ट पेश करने की तय समयसीमा में अब करीब छह महीने बाकी हैं।

बैंक खाते में कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि बढ़ी हुई सैलरी कब मिलेगी। दरअसल, आयोग की रिपोर्ट आने के तुरंत बाद वेतन नहीं बढ़ेगा।

पहले केंद्र सरकार सिफारिशों की समीक्षा करेगी। इसके बाद तय होगा कि किन प्रस्तावों को मंजूरी दी जाए और किनमें बदलाव किया जाए।

आठवें वेतन आयोग के तहत वेतन संशोधन की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जा रही है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि उसी तारीख से बढ़ी हुई सैलरी खातों में आने लगेगी।

सातवें वेतन आयोग के दौरान भी संशोधित वेतन जनवरी 2016 से प्रभावी हुआ था, लेकिन सरकार ने जून 2016 में मंजूरी दी थी। बकाया रकम का भुगतान बाद में किया गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर

कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी?

आठवें वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ेगी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।

छठे वेतन आयोग में औसत वेतन करीब 40 फीसदी बढ़ा था। वहीं सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर करीब 23 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

अब कर्मचारी संगठनों की ओर से फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग उठ रही है।

advertisement

क्या बेसिक सैलरी में ₹51,000 का इजाफा होगा?

अगर सरकार 3.83 फिटमेंट फैक्टर मंजूर करती है, तो मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹68,940 हो सकती है।

यानी बेसिक वेतन में ₹50,940 की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, यह सिर्फ अनुमानित कैलकुलेशन है। वास्तविक वेतन बढ़ोतरी और नए सैलरी स्ट्रक्चर पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।