scorecardresearch
Advertisement

WhatsApp Scam Alert: सिर्फ 'NO' लिखने से बैंक अकाउंट खाली? पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी

WhatsApp पर आया एक मैसेज आपके बैंक अकाउंट के लिए खतरा बन सकता है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने साइबर ठगी के एक नए तरीके को लेकर चेतावनी दी है। इसमें ठग पहले बैंक अकाउंट से पैसे कटने का फर्जी मैसेज भेजते हैं और फिर 'NO' लिखकर जवाब देने को कहते हैं। पुलिस के मुताबिक, इस तरह की ठगी में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आखिर कैसे काम करता है यह स्कैम? ऐसे मैसेज आने पर क्या करें और पैसे कटने पर कहां शिकायत करें? जानिए इस वीडियो में।