scorecardresearch

सिगरेट कंपनी के शेयर में हलचल! QIP के जरिए ₹1,000 करोड़ जुटाने के प्लान को बोर्ड की मिली मंजूरी- डिटेल्स

सिगरेट और तंबाकू कारोबार से जुड़ी कंपनी के शेयर में आज हलचल देखने को मिल रही है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में फंड जुटाने की बड़ी योजना का खुलासा किया है। चेक करें डिटेल्स

Advertisement

सिगरेट और तंबाकू सेक्टर की कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने निवेशकों को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

advertisement

इसके तहत कंपनी इक्विटी शेयर या अन्य पात्र सिक्योरिटीज जारी कर सकती है। इसमें ऐसी सिक्योरिटीज भी शामिल होंगी, जिन्हें इक्विटी शेयरों में बदला जा सकता है या जिनके बदले इक्विटी शेयर प्राप्त किए जा सकते हैं। कंपनी ने बताया कि यह फंड जुटाने की प्रक्रिया एक या अधिक चरणों में पूरी की जा सकती है।

Elitecon International Share Price

कंपनी का शेयर आज दोपहर 0.56% या 0.04 रुपये की तेजी के साथ 7.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

मजबूत रहे थे नतीजे

FY2025-26 में ग्रुप का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 5,074.80 करोड़ रुपये रहा, जो FY2024-25 के 548.76 करोड़ रुपये से 9.2 गुना ज्यादा है। वहीं, कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 185.06 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 69.65 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.7 गुना बढ़ा है। इसमें मालिकों को मिलने वाला मुनाफा 161.98 करोड़ रुपये रहा।

ग्रुप की स्टैंडअलोन आय 1,529.50 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष के 297.51 करोड़ रुपये से 5.1 गुना ज्यादा है। हालांकि, स्टैंडअलोन प्रॉफिट आफ्टर टैक्स घटकर 13.09 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 32.21 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 59.4% की गिरावट आई। ग्रुप का बेसिक कंसोलिडेटेड EPS 1.16 रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 1.75 रुपये था।

कंपनी के बारे में 

यह कंपनी तंबाकू, सिगरेट और इससे जुड़े अन्य उत्पादों के निर्माण और कारोबार के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ग्राहकों की जरूरतों और उनके बताए गए स्टैंडर्ड के अनुसार अलग-अलग तरह के तंबाकू प्रोडक्ट बनाने में सक्षम है। कंपनी के कारोबार को मॉडर्न मशीनों और बड़े वेयरहाउस का सहारा मिलता है, जिससे उसे बाजार की अलग-अलग मांगों को पूरा करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।