scorecardresearch

टेक्नोलॉजी Videos

Advertisement

WhatsApp Scam Alert: सिर्फ 'NO' लिखने से बैंक अकाउंट खाली? पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी

WhatsApp पर आया एक मैसेज आपके बैंक अकाउंट के लिए खतरा बन सकता है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने साइबर ठगी के एक नए तरीके को लेकर चेतावनी दी है। इसमें ठग पहले बैंक अकाउंट से पैसे कटने का फर्जी मैसेज भेजते हैं और फिर 'NO' लिखकर जवाब देने को कहते हैं। पुलिस के मुताबिक, इस तरह की ठगी में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आखिर कैसे काम करता है यह स्कैम? ऐसे मैसेज आने पर क्या करें और पैसे कटने पर कहां शिकायत करें? जानिए इस वीडियो में।

iPhone 18 Series में क्या बदला? कैमरा फीचर्स से लेकर नए कूलिंग सिस्टम तक जानिए सबकुछ

iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हो चुकी है और Apple Fans को नए Colors और Features काफी पसंद आ रहे हैं। Burgundy, Glacier Blue, White और Black Color में आए iPhone को खरीदने के लिए लोग Apple Store पहुंचे। इस वीडियो में देखिए iPhone 18 Pro Max के नए Camera Features, Dual Capture Mode और Vapor Cooling System की जानकारी। साथ ही जानिए क्यों बढ़ी हुई कीमतों का असर ग्राहकों के उत्साह पर देखने को मिल रहा है।

iPhone 18 Pro को खरीदने के लिए लगी लंबी लाइनें...देखिए दिल्ली के साकेत स्टोर की तस्वीरें

iPhone 18 Pro की कीमत इस बार काफी ज्यादा रखी गई है। करीब ₹1.40 लाख वाले मॉडल की कीमत अब लगभग ₹1.65 लाख तक पहुंच गई है। इसके बावजूद Apple Store पर ग्राहकों का उत्साह देखने को मिला। इस वीडियो में जानिए iPhone 18 Pro को लेकर लोगों का क्या रिएक्शन है, क्या कीमत बढ़ने से Upgrade का फैसला बदला या Apple Ecosystem की वजह से लोग अभी भी खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही जानिए Foldable iPhone को लेकर लोगों की उम्मीदें और Apple Fans का क्या कहना है।

advertisement

MDR क्या है? जानिए यूपीआई चार्ज से जुड़े ज्यादातर सवालों के जवाब

15 October 2026 से UPI Payment को लेकर MDR यानी Merchant Discount Rate की चर्चा तेज है। क्या अब हर UPI Payment पर Extra Charge देना होगा? इस वीडियो में जानिए MDR क्या है, किन Merchant Transactions पर लागू होगा और Customer पर इसका क्या असर पड़ेगा। समझिए 0.4% MDR, ₹300 Cap, ₹5 Flat Rate और छोटे Merchants के लिए नियम। NPCI के अनुसार Consumer UPI Payments Free रहेंगी। इस आसान Explainer में जानिए UPI के नए Framework से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

iPhone 18 Pro Max और iPhone Fold से बदलेगा Apple का पूरा पोर्टफोलियो, जानिए क्या होगा खास

Apple के नए आईफोन लॉन्च का इंतजार खत्म होने वाला है। इस साल कंपनी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला Foldable iPhone पेश कर सकती है। नए A20 Pro चिपसेट, छोटे Dynamic Island, बेहतर कैमरा और बढ़ी कीमतों की चर्चा है। iPhone Fold में Apple की नई डिजाइन सोच देखने को मिल सकती है। वहीं Tim Cook के बाद Apple की नई लीडरशिप और आने वाले बदलावों पर भी सबकी नजर है। Cupertino से जानिए नए iPhone लॉन्च से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, फीचर्स, कीमत और Apple के नए प्लान की पूरी जानकारी।

Digital Payments के बाद Fintech का अगला कदम क्या? PM Modi ने बताया रोडमैप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Fintech Sector के विस्तार और भविष्य की संभावनाओं पर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने बताया कि PM SVANidhi योजना ने लाखों Street Vendors को Formal Credit System से जोड़ा है और इसे 2030 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। PM Modi ने कहा कि Digital Payments में तेजी के बाद अब Fintech कंपनियों को Savings Insurance Pension और Small Business Credit जैसी Non-Payment Services पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने Cyber Security को मजबूत करने Ethical Data Protection Standards बनाने Innovation Ecosystem तैयार करने और Fintech Consumer Protection Index बनाने सहित चार अहम सुझाव दिए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का Fintech Sector असंख्य Possibilities का Gateway बन सकता है।

advertisement