Advertisement
चीन की घातक Aircraft Carrier का इलाज क्या?
New Delhi ,UPDATED: May 6, 2024 15:01 IST
साउथ चाइना सी में विवाद के बीच चीन ने समंदर में अपने सुपर कैरियर युद्धपोत फुजियान को उतार दिया। चीन का ये तीसरा और दुनिया का सबसे एडवांस सुपर कैरियर युद्धपोत है। अमेरिका को छोड़कर किसी और देश के पास ऐसी ताकत नहीं है। ये अमेरिका से बाहर बना दुनिया का अत्याधुनिक और घातक एयरक्राफ्ट कैरियर है। नाम है फुजियान चीन के फुजियान प्रांत के नाम पर इस एयरक्राफ्ट कैरियर का नाम रखा गया है। ये अगले साल चीन की नौसेना में शामिल हो जाएगा। तब तक इसके समुद्री ट्रायल्स होते रहेंगे।
