scorecardresearch
Advertisement

Semiconductor India: भारत में बनेंगी चिप बनाने वाली मशीनें, बोले अश्विनी वैष्णव

भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में अब सेमीकंडक्टर बनाने वाली मशीनों और उनके लिए जरूरी हाई-प्रिसिजन कंपोनेंट्स का निर्माण किया जा रहा है। इन कंपोनेंट्स की सटीकता 2 से 20 माइक्रोन तक है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पहले ऐसे कंपोनेंट्स जर्मनी और जापान जैसे देशों में बनाए जाते थे, लेकिन अब भारत में भी यह इकोसिस्टम विकसित हो रहा है। इनका इस्तेमाल डिफेंस, स्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में होगा।