scorecardresearch

भारत में फिलहाल लॉन्च नहीं होगा WhatsApp Username फीचर, सरकार की आपत्ति के बाद Meta ने रोका रोलआउट

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर बताए चैट करने की सुविधा का इंतजार कर रहे भारतीय यूजर्स को अभी और इंतजार करना होगा। भारत में WhatsApp Username फीचर फिलहाल लॉन्च नहीं होगा। सरकार को डर है कि फर्जी यूजरनेम से ठगी फिशिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामले बढ़ सकते हैं। जानें पूरी खबर।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • भारत में Meta का बड़ा फैसला, फिलहाल लॉन्च नहीं होगा WhatsApp Username फीचर।
  • WhatsApp ने सरकार की आपत्तियों के बाद फीचर का रोलआउट रोकने का भरोसा दिया है।
  • सरकार को फर्जी यूजरनेम से ठगी फिशिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराध बढ़ने का डर है।

WhatsApp Username Feature: WhatsApp का नया Username फीचर फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta ने भारत सरकार को भरोसा दिया है कि सरकार के साथ बातचीत पूरी होने और सभी सवालों का जवाब देने तक इस फीचर को देश में शुरू नहीं किया जाएगा।

advertisement

इस फीचर का इंतजार कर रहे लोगों को अब कुछ समय और रुकना होगा। Username फीचर आने के बाद यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर बताए दूसरे लोगों से चैट कर सकेंगे।

क्या है WhatsApp Username फीचर

इस फीचर में यूजर अपने WhatsApp अकाउंट के लिए एक अलग और यूनिक Username बना सकेंगे। किसी नए व्यक्ति से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर देने के बजाय यह Username शेयर किया जा सकेगा।

इसका मकसद यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाना है। हालांकि WhatsApp अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत पहले की तरह बनी रहेगी। Username केवल लोगों से जुड़ने का एक नया तरीका होगा। Telegram और Signal जैसे ऐप्स में इस तरह की सुविधा पहले से मौजूद है।

सरकार ने क्यों जताई चिंता

भारत सरकार का मानना है कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बिना इस फीचर का गलत इस्तेमाल हो सकता है। कोई व्यक्ति फर्जी Username बनाकर किसी दूसरे की पहचान की नकल कर सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: बर्थडे भूलने की टेंशन खत्म, WhatsApp ला सकता है कॉन्टैक्ट Birthday Alert फीचर

इसके अलावा ऑनलाइन ठगी फिशिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध बढ़ने का भी खतरा बताया गया है। इन्हीं चिंताओं को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यानी MeitY ने Meta को नोटिस भेजा था।

सरकार ने कंपनी से Username फीचर का रोलआउट रोकने और इससे जुड़े सुरक्षा उपायों की पूरी जानकारी देने को कहा था।

Meta ने सरकार को क्या जवाब दिया

Meta ने अपने जवाब में कहा है कि भारत में Username फीचर तब तक नहीं लाया जाएगा जब तक सरकार और कंपनी के बीच बातचीत पूरी नहीं हो जाती।

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि WhatsApp अकाउंट खोलने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी रहेगा। Username मोबाइल नंबर की जगह अकाउंट बनाने का माध्यम नहीं होगा बल्कि दूसरे यूजर्स से जुड़ने का विकल्प होगा।

फर्जी Username रोकने की तैयारी

Meta ने सरकारी संस्थानों सेलिब्रिटी और वेरिफाइड अकाउंट्स के Username सुरक्षित रखने का प्रस्ताव दिया है। इनके नाम से मिलते-जुलते फर्जी Username बनने से रोकने के लिए भी सुरक्षा उपाय तैयार किए जा रहे हैं।

सरकार फिलहाल Meta के जवाब और इन सेफ्टी फीचर्स की जांच कर रही है। समीक्षा पूरी होने तक भारत में WhatsApp Username फीचर उपलब्ध नहीं होगा।

advertisement

सरकार WhatsApp के अलावा Telegram और Signal जैसे दूसरे मैसेजिंग ऐप्स के Username फीचर्स को भी देख रही है ताकि सभी प्लेटफॉर्म पर एक जैसी सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा सके।