scorecardresearch

डेटा नहीं चाहिए तो क्यों दें पैसे? TRAI ने बताया Voice और SMS Only Pack का विकल्प

अगर आप मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते और फोन सिर्फ कॉल तथा SMS के लिए चलाते हैं, तो डेटा वाले महंगे रिचार्ज की जरूरत नहीं है। TRAI ने ग्राहकों को याद दिलाया है कि वे Voice और SMS-only पैक चुन सकते हैं। ऐसे पैक खासतौर पर कम इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Advertisement
सिर्फ कॉल और SMS वाला रिचार्ज प्लान
सिर्फ कॉल और SMS वाला रिचार्ज प्लान

In Short

  • TRAI ने ग्राहकों को Voice और SMS-only रिचार्ज पैक चुनने का विकल्प याद दिलाया
  • ऐसे पैक में मोबाइल डेटा नहीं मिलता और वैधता 365 दिन तक हो सकती है
  • फीचर फोन यूजर्स बुजुर्गों और दूसरे SIM रखने वालों को इसका ज्यादा फायदा हो सकता है

अगर आप मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते और फोन का उपयोग सिर्फ कॉल और संदेश के लिए करते हैं, तो हर बार डेटा वाला महंगा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने लोगों को एक बार फिर सिर्फ कॉल और SMS वाले रिचार्ज पैक के बारे में जानकारी दी है।

advertisement

TRAI का कहना है कि अगर आपको डेटा की ज़रूरत ही नहीं है, तो उसके लिए पैसे देने की क्या ज़रूरत है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सिर्फ कॉल और SMS वाला पैक चुन सकते हैं।

क्या होता है Voice और SMS-only पैक?

इस तरह के प्रीपेड पैक में मोबाइल डेटा नहीं मिलता। इसमें ग्राहक को मुख्य रूप से कॉल करने और SMS भेजने की सुविधा दी जाती है।

ये पैक खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हैं जो इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं या बिल्कुल नहीं करते। ऐसे पैक की वैधता 365 दिन तक हो सकती है। यानी ग्राहक चाहें तो पूरे साल के लिए भी सिर्फ कॉल और SMS वाला रिचार्ज चुन सकते हैं।

दिसंबर 2024 में TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों से कहा था कि वे ऐसे ग्राहकों के लिए अलग रिचार्ज विकल्प दें जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है।

इससे पहले कई ग्राहकों को सिर्फ कॉलिंग के लिए भी डेटा वाला रिचार्ज लेना पड़ता था। नए नियम के बाद Jio, Airtel और दूसरी कंपनियों ने सिर्फ कॉल और SMS वाले अलग पैक पेश किए।

किन लोगों को ज्यादा फायदा होगा?

इन पैक का फायदा फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों को हो सकता है। इसके अलावा जिन लोगों के घर में Wi-Fi है और उन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती, वे भी ऐसा रिचार्ज चुन सकते हैं।

जिनका दूसरा SIM सिर्फ कॉलिंग के लिए इस्तेमाल होता है, उनके लिए भी यह विकल्प काम का हो सकता है। बुजुर्ग और ग्रामीण इलाकों के ऐसे ग्राहक, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत कम होती है, उन्हें भी इससे राहत मिल सकती है।

कीमत कम होनी चाहिए

TRAI ने 2026 में यह भी कहा कि सिर्फ कॉल और SMS वाले पैक की कीमत डेटा वाले पैक से उचित रूप से कम होनी चाहिए।

रेगुलेटर का कहना है कि ऐसे पैक लोगों को आसानी से दिखाई भी देने चाहिए। टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, दुकानों और ग्राहक सेवा केंद्रों पर इनकी जानकारी साफ तौर पर उपलब्ध होनी चाहिए।

advertisement

यानी अगर आपको सिर्फ कॉल और SMS की जरूरत है, तो डेटा वाला रिचार्ज लेना जरूरी नहीं है। रिचार्ज कराने से पहले सिर्फ कॉल और SMS वाले पैक की कीमत और वैधता जरूर देख लें। इससे आपके मोबाइल खर्च में बचत हो सकती है।