scorecardresearch

Apple Event 2026: नए CEO जॉन टर्नस करेंगे होस्ट, दर्शक बनकर शामिल होंगे टिम कुक

Apple Event 2026 में इस बार सिर्फ नए iPhone ही नहीं, कंपनी की लीडरशिप में हुआ बदलाव भी चर्चा में रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, नए CEO John Ternus इवेंट को होस्ट करेंगे, जबकि Tim Cook मौजूद होने के बावजूद लॉन्च वीडियो में नजर नहीं आएंगे। जानिए इवेंट कब होगा और Cook की नई भूमिका क्या है।

Advertisement

In Short

  • Apple Event 2026 को नए CEO John Ternus होस्ट करेंगे
  • Tim Cook इवेंट में मौजूद रहेंगे, लेकिन लॉन्च वीडियो में नहीं दिखेंगे
  • इवेंट 9 सितंबर को रात 10:30 बजे IST पर लाइव-स्ट्रीम होगा

Apple का सालाना iPhone लॉन्च इवेंट अब सिर्फ दो दिन दूर है। इस बार इवेंट केवल नए iPhone और दूसरे प्रोडक्ट्स की वजह से ही चर्चा में नहीं है, बल्कि Tim Cook की मौजूदगी को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। CEO पद छोड़ने के बाद यह Apple का पहला बड़ा लॉन्च इवेंट होगा।

advertisement

इवेंट में दिखेंगे Tim Cook या नहीं?

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, Tim Cook Apple इवेंट में मौजूद तो रहेंगे, लेकिन इस बार उनकी भूमिका पहले जैसी नहीं होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि Cook सिर्फ दर्शक के तौर पर इवेंट का हिस्सा बनेंगे और इस साल के लॉन्च वीडियो में दिखाई नहीं देंगे।

Cook ने 9 सितंबर, 2026 को Apple के CEO पद से हटकर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली थी। इसी बदलाव के बाद माना जा रहा है कि कंपनी अब नए CEO John Ternus को Apple के मुख्य चेहरे के तौर पर आगे बढ़ाना चाहती है।

John Ternus करेंगे इवेंट की मेजबानी

इस साल Apple इवेंट की शुरुआत और होस्टिंग नए CEO John Ternus करेंगे। वे कंपनी के नए iPhone 18 Pro मॉडल, iPhone Ultra, नई Apple Watch और दूसरे प्रोडक्ट्स की घोषणा करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, Tim Cook इवेंट स्थल पर मौजूद रहेंगे और VIP सेक्शन से लॉन्च की स्क्रीनिंग देखेंगे। Cook को लॉन्च वीडियो से दूर रखने का मकसद Ternus पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना और उन्हें Apple के आने वाले प्रोडक्ट्स का प्रमुख चेहरा बनाना बताया गया है।

Apple Event 2026 कब और कहां देखें?

Apple Event 2026 को 9 सितंबर, 2026 को रात 10:30 बजे IST पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे Apple TV, Apple के YouTube चैनल, Apple की वेबसाइट और कंपनी के इवेंट पेज पर लाइव देख सकेंगे।

इस बार Apple इवेंट की टैगलाइन “Surprise and Shine” रखी गई है। इससे संकेत मिलता है कि नए iPhone लाइनअप के अलावा कंपनी कुछ और सरप्राइज भी पेश कर सकती है।

Apple में अब क्या होगी Tim Cook की भूमिका?

CEO पद छोड़ने के बावजूद Tim Cook का Apple में प्रभाव बना रहेगा। Bloomberg के मुताबिक, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर वे पॉलिसी बनाने वालों और सरकार के अहम नेताओं के साथ कंपनी के संबंध संभालते रहेंगे।

इसके अलावा Cook अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक चुनौतियों, नियमों के पालन और जटिल व्यापार नीतियों से जुड़े मामलों पर भी नजर रखेंगे। कंपनी में उनकी अहम भूमिका को देखते हुए Apple कैंपस में उन्हें नया ऑफिस और 47 मिलियन डॉलर का पे-पैकेज भी दिया जा रहा है।

advertisement