scorecardresearch

PM Modi Gujarat Visit, वडोदरा में 6 हजार युवाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी, 35,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात जाएंगे। वडोदरा में वे 35,200 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी 6 हजार युवा प्रोफेशनल्स से बात करेंगे। साथ ही रेलवे, सड़क, पानी और सोलर प्रोजेक्ट से जुड़े कई काम भी शुरू होंगे।

Advertisement

In Short

  • पीएम मोदी 8 सितंबर को वडोदरा में 35,200 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  • वडोदरा में पीएम मोदी 6 हजार युवा प्रोफेशनल्स को संबोधित करेंगे, कार्यक्रम की सभी सीटें एक घंटे में बुक हो गईं।
  • पीएम मोदी 30,766 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेलवे प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वडोदरा के यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पीएम मोदी 35,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम की सबसे खास बात इसमें शामिल होने वाले 6 हजार युवा प्रोफेशनल्स होंगे।

advertisement

एक घंटे में बुक हो गईं सभी सीटें

वडोदरा में होने वाला यह कार्यक्रम आम लोकार्पण कार्यक्रम से अलग होगा। पहली बार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। खास बात यह रही कि सिर्फ एक घंटे में ही सभी सीटें बुक हो गईं।

कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे। युवाओं के लिए एक विशेष स्टेज तैयार किया गया है, जहां पीएम मोदी उनका अभिवादन करेंगे। पिछले कुछ महीनों से Gen-Z को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पीएम मोदी का युवाओं के साथ यह कार्यक्रम खास माना जा रहा है।

38 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी वडोदरा में केंद्र और राज्य सरकार की कुल 38 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। केंद्र की परियोजनाओं में NHAI की करीब 1,840 करोड़ रुपये की छह परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें NH-48 के वडोदरा-सूरत सेक्शन में तापी और नर्मदा नदी पर पुल निर्माण, NH-53 पर आभवा, मिंढाला और खजोद जंक्शन पर सेपरेटेड स्ट्रक्चर और कामरेज-चलथाण सेक्शन में छह लेन सड़क का निर्माण शामिल है।

रेलवे के 30,766 करोड़ के प्रोजेक्ट

कार्यक्रम में भारतीय रेलवे से जुड़े 30,766 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 20,703 करोड़ रुपये की लागत से पश्चिमी समर्पित माल-ढुलाई गलियारे के तीन खंडों का लोकार्पण होगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Diwali पर घर जाने की तैयारी? इस दिन खुलेगी Train Ticket Booking, नोट कर लें तारीख

इसके अलावा 8,885 करोड़ रुपये की लागत से वडोदरा-रतलाम के बीच 259 किलोमीटर लंबे तीसरे और चौथे रेलवे ट्रैक का शिलान्यास किया जाएगा। पीएम मोदी इस दौरान नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

गुजरात सरकार के भी कई प्रोजेक्ट

वडोदरा में गुजरात सरकार के 2,597 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इनमें ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, गृह, पंचायत और ग्राम विकास, बंदरगाह एवं परिवहन, सड़क एवं भवन, शहरी विकास और जलापूर्ति विभाग से जुड़े काम शामिल हैं।

पीएम मोदी वडोदरा शहरी विकास प्राधिकरण की सीमा में 11 गांवों के लिए 203.77 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न जलापूर्ति सुविधाओं का भी लोकार्पण करेंगे। वहीं, महिसागर जिले के कडाणा डैम के जलाशय पर 489.20 करोड़ रुपये की लागत से 110 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाएगा।

advertisement

इसके अलावा वडोदरा और सूरत में 94.58 करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन सिस्टम प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्यभर में 236.10 करोड़ रुपये की लागत से बने 13,888 आवासों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

नवसारी और सूरत भी जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी बुधवार को वडोदरा पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे नवसारी के लिए रवाना होंगे। यहां वे बीजेपी के जिला कार्यालय ‘नमो कमलम’ का उद्घाटन करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे पीएम मोदी सूरत से मुंबई के लिए रवाना होंगे।