scorecardresearch

Samsung Galaxy S27 के लीक ने बढ़ाई हलचल! iPhone जैसा कैमरा डिजाइन, 5500mAh बैटरी और इतने लाख कीमत?

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज को लेकर नई लीक रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इस बार कंपनी फोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने के साथ एक नया Pro मॉडल भी पेश कर सकती है। कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में भी बड़े अपग्रेड की चर्चा है। आखिर कितनी अलग होगी नई सीरीज और इसे खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं?

Advertisement
Samsung Galaxy S27 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं।
Samsung Galaxy S27 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं।

In Short

  • Galaxy S27 सीरीज में पहली बार नया Pro मॉडल शामिल होने की संभावना।
  • S27 Pro और Ultra में 200MP कैमरा, जबकि Ultra में 5,500mAh बैटरी मिल सकती है।
  • Galaxy S27 Pro की अनुमानित कीमत करीब ₹1.14 लाख से ₹1.32 लाख हो सकती है।

सैमसंग (Samsung) अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 में कई बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। नई सीरीज में फोन का डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले पहले से अलग हो सकते हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी एक नया Pro मॉडल भी ला सकती है। हालांकि, सैमसंग ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं कि नई सीरीज में क्या कुछ खास मिल सकता है।

advertisement
Image credit: Android Headlines

तीन की जगह चार स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S27 सीरीज में इस बार चार मॉडल आ सकते हैं। इनमें Galaxy S27, Galaxy S27 Plus, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं।

Android Headlines की ओर से सामने आए कथित डिजाइन और डमी मॉडल के मुताबिक, नए फोन का कैमरा डिजाइन काफी बदल सकता है। इसका कैमरा आइलैंड कुछ हद तक iPhone Pro जैसा दिखाई दे सकता है।

इसके अलावा कंपनी फोन में बिल्ट-इन मैग्नेट दे सकती है। इससे वायरलेस चार्जिंग और MagSafe जैसे एक्सेसरीज इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

डिस्प्ले में क्या होगा खास?

लीक के मुताबिक, Galaxy S27 में 6.3 इंच, S27 Plus में 6.7 इंच और नए S27 Pro में 6.5 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स में दावा है कि S27 Pro और Ultra में बेहतर प्राइवेसी डिस्प्ले मिल सकता है। यह फीचर आसपास बैठे लोगों को साइड से फोन की स्क्रीन देखने से रोकने में मदद करता है।

प्रोसेसर में भी मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Galaxy S27 और S27 Plus के यूरोपीय वेरिएंट में Exynos 2700 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।

वहीं, Galaxy S27 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Ultra में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये प्रोसेसर 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकते हैं। इससे बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।

200MP कैमरा और बड़ी बैटरी

Galaxy S27 Pro और Ultra में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है।

हालांकि, दोनों के जूम कैमरे अलग हो सकते हैं। Pro में 10MP या 12MP टेलीफोटो कैमरा और Ultra में 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP कैमरा मिलने की संभावना है।

दोनों मॉडल में 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Galaxy S27 Ultra में 5,500mAh और Pro में 5,000mAh बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की चर्चा है।

advertisement

कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत?

Galaxy S27 सीरीज जनवरी या फरवरी 2027 में लॉन्च हो सकती है। फोन में Android 17 और One UI 9.0 मिलने की उम्मीद है। कंपनी सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने की अपनी नीति भी जारी रख सकती है।

कीमत की बात करें तो Galaxy S27 Pro की संभावित कीमत 1,200 से 1,399 डॉलर यानी करीब 1.14 लाख से 1.32 लाख रुपये हो सकती है।

Ultra मॉडल की कीमत इससे ज्यादा होने की संभावना है। हालांकि, भारत में कीमत कितनी होगी, यह अभी साफ नहीं है।

ध्यान दें: डिजाइन, फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत से जुड़ी ये जानकारियां लीक और शुरुआती रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। सैमसंग की आधिकारिक घोषणा के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।