scorecardresearch

Samsung Galaxy S27 का इंतजार होगा खत्म! 200MP कैमरा और चार्जिंग में मिलेगा जबरदस्त अपग्रेड?

सैमसंग की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार स्मार्टफोन लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकती है। कैमरे से लेकर चार्जिंग और डिस्प्ले तक कई नए फीचर्स मिलने की चर्चा है। जानिए नई सीरीज में क्या खास हो सकता है।

Advertisement

In Short

  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में पहली बार नया Pro मॉडल शामिल हो सकता है, जिससे कुल चार मॉडल हो जाएंगे।
  • Galaxy S27 Pro और Ultra में 200MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है।
  • प्रीमियम मॉडल्स में 60W चार्जिंग, बेहतर प्राइवेसी डिस्प्ले और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में कई बड़े बदलाव करने की तैयारी कर सकता है। कंपनी की Galaxy S27 सीरीज को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी तीन की जगह चार मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें नया Galaxy S27 Pro भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और चार्जिंग में भी बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि नई सीरीज में क्या खास हो सकता है।

advertisement

Galaxy S27 सीरीज में आ सकते हैं चार मॉडल

सैमसंग की Galaxy S27 सीरीज में इस बार एक नया Pro मॉडल शामिल होने की चर्चा है। यह फोन Galaxy S27+ और Galaxy S27 Ultra के बीच अपनी जगह बना सकता है।

Notebookcheck की रिपोर्ट के मुताबिक, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटाबेस में चार मॉडल की जानकारी सामने आई है। Galaxy S27 में 6.3 इंच, Galaxy S27+ में 6.7 इंच, Galaxy S27 Pro में 6.5 इंच और Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

200MP कैमरे के साथ बदल सकता है डिजाइन

नई सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स में कैमरे को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है।

Android Headlines की रिपोर्ट में सामने आए कथित डिजाइन रेंडर्स के मुताबिक, फोन के पिछले हिस्से में कैमरा आइलैंड का नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में बिल्ट-इन मैग्नेट भी मिल सकते हैं, जिससे मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और दूसरे एक्सेसरीज इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

Privacy Display में भी मिलेगा अपग्रेड?

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S27 Pro और Ultra में बेहतर Privacy Display मिल सकती है। इस फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन पर दिखाई देने वाली जानकारी आसपास बैठे लोगों को आसानी से नजर नहीं आएगी। हालांकि, यह फीचर सामान्य S27 और S27+ मॉडल में मिलने की उम्मीद नहीं है।

अलग-अलग मॉडल में मिल सकते हैं अलग प्रोसेसर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोपीय बाजार में Galaxy S27 और S27+ को Exynos 2700 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, Galaxy S27 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Ultra में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है।

सैमसंग ने Exynos 2700 पर काम करने की पुष्टि की है, लेकिन इसे किस फोन में इस्तेमाल किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी है।

चार्जिंग स्पीड और लॉन्च को लेकर क्या अपडेट?

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy S27 में 25W, S27+ में 45W और Pro व Ultra मॉडल में 60W वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है।

advertisement

Galaxy S27 सीरीज जनवरी या फरवरी 2027 में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने अभी नए Pro मॉडल, कैमरा फीचर्स, चार्जिंग स्पीड या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।