Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: फीचर्स, कैमरा और कीमत में कौन है असली सुपरफोन?
Samsung Galaxy S26 Ultra का अब सीधा कंपीटिशन एप्पल के iPhone 17 Pro Max से है। दोनों फोन 6.9 इंच OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं, लेकिन फीचर्स और कीमत में काफी फर्क है। चलिए जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: सैमसंग ने बीते बुधवार को अपने Galaxy Unpacked इवेंट में नया फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया। इस लॉन्च इवेंट में मुख्य फोकस Samsung Galaxy S26 Ultra पर रहा जिसका अब सीधा कंपीटिशन एप्पल के iPhone 17 Pro Max से है। दोनों फोन 6.9 इंच OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं, लेकिन फीचर्स और कीमत में काफी फर्क है। चलिए जानते हैं।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X पैनल है, जिसमें QHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें नया Privacy Display फीचर है, जो स्क्रीन को साइड एंगल से देखने पर कंटेंट छिपाता है। प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Armor 2 दिया गया है। फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है।
वहीं iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच Super Retina XDR OLED LTPO डिस्प्ले है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें Ceramic Shield सुरक्षा मिलती है और यह iOS 26 पर चलता है।
प्रोसेसर, बैटरी और परफॉर्मेंस
Samsung ने अपने फ्लैगशिप में कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया है। यह 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB से 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह 31 घंटे तक शॉर्ट वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
iPhone 17 Pro Max में Apple का A19 Pro चिप है। यह 256GB से 2TB तक स्टोरेज में उपलब्ध है। Apple बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं करता, लेकिन दावा है कि यह 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 4,832mAh बैटरी हो सकती है और 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन 5G, Wi-Fi 7 और USB Type-C सपोर्ट के साथ आते हैं।
कैमरा और डिजाइन
Galaxy S26 Ultra में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप (5x ऑप्टिकल जूम), 50MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो (3x जूम) है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
iPhone 17 Pro Max में 48MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो (4x जूम) कैमरा सेटअप है। सामने 18MP ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। Apple वीडियो और फोटो प्रोसेसिंग में सुधार का दावा करता है, जबकि Samsung बेहतर जूम वर्सेटिलिटी पर जोर देता है।
भारत में कीमत
भारत में Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है। टॉप वेरिएंट 1,89,999 रुपये तक जाता है। iPhone 17 Pro Max 1,49,900 रुपये से शुरू होकर 2,29,900 रुपये तक जाता है।

