Holi Bank Holiday: 2,3 या 4 मार्च - होली के कारण बैंक कब-कब बंद हैं? चेक करें आपके शहर का नाम शामिल है या नहीं
अलग-अलग शहरों में अलग-अलग कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको भी बैंक जाकर कोई काम करवाना है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किस-किस दिन किस वजह से बंद रहेगा।

Holi Bank Holiday: मार्च का शुरुआती हफ्ता होली के कारण बैंकों के लिए छुट्टियों भरा होने वाला है। 1-7 मार्च के बीच बैंक 4 दिन बंद रहेंगे। अलग-अलग शहरों में अलग-अलग कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको भी बैंक जाकर कोई काम करवाना है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किस-किस दिन किस वजह से बंद रहेगा।
1 मार्च 2026
इस दिन रविवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
2 मार्च 2026
आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन होलिका दहन होने के कारण सिर्फ लखनऊ और कानपुर में बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य सभी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
3 मार्च 2026
आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन होली (दूसरा दिन)/डोल जात्रा/धुलंडी/होलिका दहन/अट्टुकल पोंगाला होने के कारण बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
4 मार्च 2026
आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन होली/होली दूसरा दिन-धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन होने के कारण अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
होलिका दहन की तारिख
होलिका दहन होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन की पूजा का मुहूर्त 3 मार्च 2026 को शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक है। इस दौरान आप होलिका दहन कर सकते हैं।
होली की तारिख
होलिका दहन के अगले दिन रंगों से खेलने की बारी आती है। इस बार रंगों वाली होली 4 मार्च को पड़ रही है। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है, जो 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चलेगा।

