scorecardresearch

‘बहुत बड़ी गलती...’ - एपस्टीन से दोस्ती पर बिल गेट्स ने मांगी माफी! रूसी महिलाओं से संबंध की बात भी कबूली

अपने गेट्स फाउंडेशन  के स्टाफ से माफी मांगते हुए बिल गेट्स ने यह माना कि उनके और सेक्स ऑफेंडर जेफ्री एपस्टीन के बीच संबंध रह चुके हैं, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गेट्स ने कहा है कि उन्होंने किसी तरह का कोई गलत काम नहीं किया है।

Advertisement

Bill Gates: अमेरीकी बिजनेसमैन बिल गेट्स ने अपने गेट्स फाउंडेशन की टाउन हॉल मीटिंग में गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से माफी मांगी है।उन्होंने अपनी और जेफ्री एपस्टीन की दोस्ती को एक बहुत बड़ी गलती बताया।

अपने गेट्स फाउंडेशन  के स्टाफ से माफी मांगते हुए बिल गेट्स ने यह माना कि उनके और सेक्स ऑफेंडर जेफ्री एपस्टीन के बीच संबंध रह चुके हैं, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गेट्स ने कहा है कि उन्होंने किसी तरह का कोई गलत काम नहीं किया है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

एपस्टीन से दोस्ती थी एक गलती

टाउन हॉल मीटिंग में बोलते हुए गेट्स ने कहा कि एपस्टीन के साथ उनकी दोस्ती उनकी एक बहुत बड़ी गलती थी। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि उनके इन संबंधों के कारण आज उनकी कंपनी और चैरिटी फाउंडेशन की छवि भी खराब हुई है।

नहीं किया कोई गलत काम

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक बिल गेट्स ने साफ किया है कि एपस्टीन से दोस्ती होने के बावजूद भी उन्होंने किसी तरह का कोई गलत काम नहीं किया है। जेफ्री एपस्टीन द्वारा पीड़ित किसी भी लड़की से मिलने की बात से गेट्स ने साफ इनकार किया है।

एपस्टीन फाइल्स में कई सारे वीडियो और फाइल्स लीक हुई हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में बिल गेट्स भी नजर आ रहे हैं, जिनमें उनके साथ कुछ लड़कियां भी हैं। इन फोटो के ऊपर गेट्स ने कहा कि ये फोटो लेने के लिए उन्हें एपस्टीन ने कहा था। इन फोटो में मौजूद अधिकांश लड़कियों को उसने अपना असिस्टेंट बताकर गेट्स के साथ फोटो खिंचवाई थी।

कब हुई थी एपस्टीन से मुलाकात?

गेट्स और एपस्टीन की मुलाकात 2011 में हुई थी। इससे पहले 2008 से 2010 तक एपस्टीन एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में था। गेट्स ने माना कि उन्होंने कभी भी एपस्टीन के पिछले कामों के बारे में जांच-पड़ताल नहीं की। यहां तक कि 2013 में जब उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने उनकी दोस्ती पर चिंता जताई थी, तब भी गेट्स ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया था।

गेट्स ने माना है कि वे कई बार एपस्टीन के साथ सफर कर चुके हैं। अपने सफर में दोनों जर्मनी, फ्रांस, न्यूयॉर्क जैसे शहर गए थे, हालांकि गेट्स ने इस बात से इनकार किया कि वे कभी भी एपस्टीन आइलैंड गए थे।

रूसी महिलाओं के साथ संबंध

मीटिंग में बोलते हुए गेट्स ने कबूल किया कि उनके दो रूसी औरतों के साथ अफेयर थे। इनमें से एक रशियन ब्रिज प्लेयर थी जिससे गेट्स ब्रिज इवेंट में मिले थे। वहीं दूसरी रशियन न्यूक्लियर फिजिसिस्ट थी जिससे वह काम के सिलसिले में मिले थे। हालांकि ये दोनों ही एपस्टीन से जुड़ी नहीं हैं।

कंपनी की छवि हुई खराब

बता दें कि बिल गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी द्वारा बनाई गई गेट्स फाउंडेशन आज दुनिया के सबसे बड़े हेल्थ प्रोग्राम के लिए पैसे डोनेट करती है। इसके साथ ही यह फाउंडेशन कई तरह के सामाजिक विकास के स्कीम्स भी चलाती है। अब बिल गेट्स और जेफ्री एपस्टीन के रिश्तों की खबर से उनकी फाउंडेशन की छवि को भारी नुकसान हुआ है । गेट्स ने माना कि उनके इस कदम से उनकी कंपनी और कंपनी द्वारा की जाने वाली फिलांथ्रोपी  को भारी नुकसान हुआ है।

advertisement

क्या है एपस्टीन फाइल्स?

एपस्टीन फाइल्स का विवाद तब बढ़ गया जब यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट (DoJ) ने हजारों पेजों वाले डॉक्यूमेंट्स, जिन्हें एपस्टीन फाइल्स कहा जाता है, पिछले महीने रिलीज किए।

इन दस्तावेजों में ईमेल, फोटो, इंटरव्यू जैसे कई सबूत शामिल हैं जिनमें दुनिया भर के बड़े लोगों के नाम शामिल हैं। इन दस्तावेज़ों में जेफ्री एपस्टीन के द्वारा किए गए सारे गैर कानूनी काम का सारा लेखा-जोखा होने के साथ-साथ उनकी दुनिया के बड़े और शक्तिशाली लोगों के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी जानकारी है।

रॉयटर्स के मुताबिक इन डॉक्यूमेंट्स में एपस्टीन और गेट्स के बीच हुई सभी बातों और मुलाकातों के बारे में जरूरी जानकारी है। दोनों के बीच गेट्स की कंपनी को लेकर भी काफी बातें हुई हैं।

advertisement