scorecardresearch

Redmi 17C 5G हुआ भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ जानें कीमत और फीचर्स

शाओमी ने भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। नए फोन में बड़ी स्क्रीन, 6000mAh बैटरी, 5G प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन दो वेरिएंट में आया है और इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी। जानिए कीमत और फीचर्स।

Advertisement

In Short

  • Redmi 17C 5G की शुरुआती कीमत भारत में ₹20,999 रखी गई है
  • फोन में 6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • 6.9 इंच 120Hz डिस्प्ले के साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है

शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी पर खास फोकस किया है। फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP का कैमरा मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹20,999 रखी गई है।

advertisement

Redmi 17C 5G की कीमत

Redmi 17C 5G को भारत में दो वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹20,999 है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 रखी गई है। फोन की बिक्री 7 अक्टूबर से Amazon, mi.com, Xiaomi रिटेल स्टोर्स और दूसरे ऑफलाइन चैनलों पर शुरू होगी।

मिलेगी 6000mAh की बड़ी बैटरी

फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में 15W का चार्जर मिलेगा। शाओमी का दावा है कि 1,000 फुल चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी कम से कम 80 फीसदी क्षमता बनाए रख सकती है।

6.9 इंच स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट

Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है। फोन में DC dimming और TÜV Rheinland से जुड़े आई कंफर्ट फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी पीक HBM ब्राइटनेस 810 निट्स तक है।

Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5G

फोन में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB और 6GB RAM के विकल्प के साथ वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है। 128GB स्टोरेज को microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी इसके लिए 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कह रही है।

50MP का रियर कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक एक्स्ट्रा कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

IP64 रेटिंग भी मिलेगी

Redmi 17C 5G को IP64 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का वजन करीब 211 ग्राम है।

Redmi 17C 5G के कई हार्डवेयर फीचर्स Redmi 15C 5G जैसे हैं। दोनों फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.9 इंच 120Hz डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा, 6000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

advertisement