scorecardresearch

रक्षाबंधन आने से पहले बड़ी सेल, Amazon, Flipkart और Meesho पर मिल रहे बंपर ऑफर और कैशबैक

रक्षाबंधन की शॉपिंग करने जा रहे हैं तो पहले ये ऑनलाइन डील्स जरूर देख लें। Amazon, Flipkart और Meesho पर राखी, गिफ्ट, मिठाई, ड्राईफ्रूट्स और गैजेट्स पर ऑफर मिल रहे हैं। Amazon पर तो कुछ सामान पर 70 प्रतिशत तक छूट है। जानिए कहां मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • रक्षाबंधन से पहले ऐमेजॉन इंडिया फ्लिपकार्ट और मीशो पर कई तरह की ऑनलाइन डील्स लाइव हैं।
  • ऐमेजॉन पर राखी गिफ्ट और दूसरे सामान पर अधिकतम 70 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर राखी मिठाई ड्राईफ्रूट्स गैजेट और गिफ्ट हैंपर के कई ऑप्शन मौजूद हैं।

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है और देशभर में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाई-बहन इस मौके पर एक-दूसरे को राखी और गिफ्ट देते हैं। ऐसे में बहुत से लोग बेहतर गिफ्ट तलाशने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। रक्षाबंधन से पहले ऐमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई तरह की डील्स और ऑफर मिल रहे हैं। इनमें राखी से लेकर गिफ्ट, मिठाई, ड्राईफ्रूट्स, स्मार्टफोन, गैजेट, होम अप्लायंस और ड्रेस तक शामिल हैं।

advertisement

भारत में इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार से पहले ऐसे लोग जो बाजार जाकर खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं, वे ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं।

ऐमेजॉन पर लाइव है रक्षा बंधन स्टोर

ऐमेजॉन इंडिया ने रक्षाबंधन को देखते हुए अपना रक्षा बंधन स्टोर लाइव कर दिया है। प्लेटफॉर्म पर दिए गए पोस्टर के मुताबिक राखी और गिफ्ट जैसे सामान पर अधिकतम 70 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: योगी सरकार का बड़ा ऐलान! रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा

इस सेल में राखी, चॉकलेट और दूसरे कई प्रोडक्ट्स पर ऑफर दिए जा रहे हैं। ऐमेजॉन प्राइम मेंबर्स को कुछ प्रोडक्ट्स पर उसी दिन या अगले दिन डिलीवरी की सुविधा भी मिल रही है।

गिफ्ट हैंपर के भी कई ऑप्शन

ऐमेजॉन पर सिर्फ राखी ही नहीं बल्कि गिफ्ट हैंपर भी खरीदे जा सकते हैं। इनमें कई तरह के कॉम्बो मौजूद हैं। इनमें चॉकलेट, ड्राईफ्रूट्स, बैंड और टीशर्ट जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।

अगर कोई मिठाई गिफ्ट करना चाहता है तो काजू कतली जैसे विकल्प भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। यानी अलग-अलग बजट और पसंद के हिसाब से गिफ्ट चुना जा सकता है।

फ्लिपकार्ट पर भी रक्षाबंधन की डील

फ्लिपकार्ट ने भी रक्षाबंधन को लेकर कुछ प्रोडक्ट्स को सेलिब्रेशन राखी नाम के बैनर के साथ लिस्ट किया है। यहां राखी, मिठाई, गिफ्ट और ड्राईफ्रूट्स जैसे प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं। इन पर अलग-अलग ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

मीशो पर भी मिल रहे कई सामान

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो पर भी रक्षाबंधन के लिए कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। यहां राखी और गिफ्ट को किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर गैजेट समेत दूसरे सामान भी कम कीमत में खरीदने के विकल्प मौजूद हैं।

इस तरह रक्षाबंधन से पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने वालों के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं, जहां डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ त्योहार की शॉपिंग की जा सकती है।

advertisement