फोन की स्टोरेज बार बार हो रही फुल, फोटो डिलीट करने से पहले करें ये काम
फोन की स्टोरेज फुल होने पर अगर आप सबसे पहले फोटो और ऐप डिलीट करते हैं तो शायद आप गलत जगह निशाना लगा रहे हैं। एक पोल में सामने आया है कि असली वजह फोटो के साथ छिपा हुआ ऐप कैश भी हो सकता है। जानिए बिना जरूरी चीजें हटाए स्टोरेज कैसे खाली करें।

In Short
- फोन की स्टोरेज भरने की सबसे बड़ी वजह फोटो और ऐप कैश हैं, पोल में 83 प्रतिशत जवाब इन्हीं से जुड़े रहे।
- Android और iPhone यूजर्स बिना फोटो डिलीट किए भी क्लाउड और स्टोरेज ऑप्शन से जगह खाली कर सकते हैं।
- पुराने डाउनलोड, ऑफलाइन वीडियो और लंबे समय से न खेले गए गेम हटाकर भी फोन में काफी स्टोरेज बचाई जा सकती है।
Smartphone Storage Tips: अगर आपके फोन में बार-बार स्टोरेज फुल होने की चेतावनी आ रही है तो जरूरी नहीं कि आपको तुरंत फोटो डिलीट करनी पड़े या ऐप हटाने शुरू कर दें। कई बार फोन की स्टोरेज ऐसी फाइलों से भरती रहती है जिन पर यूजर्स का ध्यान ही नहीं जाता। Tom’s Guide के रीडर पोल में सामने आया कि फोटो और ऐप कैश फोन की स्टोरेज भरने की सबसे बड़ी वजह हैं।
फोटो और ऐप कैश सबसे बड़ी वजह
Tom’s Guide के पोल के मुताबिक 42 प्रतिशत लोगों ने माना कि उनके फोन की स्टोरेज बड़ी संख्या में जमा फोटो की वजह से भरती है। वहीं 41 प्रतिशत लोगों ने ऐप कैश को जिम्मेदार बताया।
इन दोनों को मिलाकर कुल 83 प्रतिशत जवाब ऐसे थे जिनमें फोटो और ऐप कैश को स्टोरेज की सबसे बड़ी समस्या माना गया।
फोटो डिलीट किए बिना भी खाली हो सकती है जगह
अगर फोन में बहुत ज्यादा फोटो और वीडियो हैं तो उन्हें हमेशा डिलीट करना जरूरी नहीं है।
iPhone यूजर्स Settings में जाकर Apps और फिर Photos सेक्शन में Optimise Storage ऑप्शन को ऑन कर सकते हैं।
Android यूजर्स Google Photos खोलकर अपनी प्रोफाइल आइकन पर टैप कर सकते हैं और Free Up Space ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे ओरिजिनल फाइल क्लाउड स्टोरेज में चली जाती हैं और फोन में हल्की कॉपी उपलब्ध रहती है।
ऐप कैश भी चुपचाप भरता है स्टोरेज
TikTok Instagram और वेब ब्राउजर जैसे ऐप समय के साथ काफी कैश जमा कर सकते हैं। ये टेम्परेरी फाइल होती हैं लेकिन धीरे-धीरे फोन की स्टोरेज में बड़ी जगह घेर सकती हैं।
Android में Settings > Apps > Storage > Clear Cache के जरिए किसी ऐप का कैश हटाया जा सकता है।
iPhone में कुछ ऐप खुद कैश साफ करने का ऑप्शन देते हैं जबकि कुछ ऐप में ऐसा करने के लिए ऐप को डिलीट करके दोबारा इंस्टॉल करना पड़ सकता है। Safari यूजर्स Settings > Safari > Clear History and Website Data पर जा सकते हैं।
डाउनलोड भी करें चेक
पोल में 9 प्रतिशत लोगों ने ऑफलाइन मीडिया को स्टोरेज की समस्या बताया। Netflix Apple Podcasts और Spotify जैसे ऐप फोन में कंटेंट डाउनलोड करके रख सकते हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: ChatGPT में आने वाला है बड़ा बदलाव, प्राइवेट चैट्स होंगी लॉक, आखिर क्या है OpenAI का ये नया फीचर?
ऐसे में इनके डाउनलोड सेक्शन में जाकर पुराना कंटेंट हटाया जा सकता है। Netflix का Smart Downloads फीचर देखे जा चुके एपिसोड को अपने आप हटाने में भी मदद करता है।
पुराने गेम भी घेर सकते हैं काफी जगह
पोल में 8 प्रतिशत लोगों ने पुराने मोबाइल गेम्स को स्टोरेज भरने की वजह बताया। कुछ गेम 2GB से 5GB तक जगह ले सकते हैं।
अगर कोई गेम कई महीनों से नहीं खेला है तो उसे हटाकर अच्छी खासी स्टोरेज खाली की जा सकती है। अगर गेम की प्रोग्रेस क्लाउड अकाउंट से जुड़ी है तो बाद में गेम दोबारा इंस्टॉल करके वहीं से शुरू किया जा सकता है।

