scorecardresearch

Motorola ने लॉन्च किया सबसे महंगा फ्लैगशिप फोन! 200MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ मिलेंगे गजब फीचर्स

मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 लॉन्च कर दिया है। फोन में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और एडवांस कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इसकी कीमत चर्चा में है। जानिए इस स्मार्टफोन की खासियत और भारत में इसकी लॉन्चिंग से जुड़ा अपडेट।

Advertisement

In Short

  • Motorola Signature 27 चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च, भारत में भी जल्द होगी एंट्री।
  • स्मार्टफोन में 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है।
  • फोन की शुरुआती कीमत करीब ₹1.51 लाख, भारत में लॉन्च की तारीख का अभी इंतजार।

मोटोरोला ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और एडवांस कैमरा जैसे कई खास फीचर्स दिए हैं। हालांकि, इसकी कीमत भी काफी ज्यादा रखी गई है। ऐसे में सवाल है कि आखिर इस महंगे स्मार्टफोन में ऐसा क्या खास है और भारत में यह कब तक आएगा?

advertisement

Motorola Signature 27 में मिलेगी शानदार डिस्प्ले

Motorola Signature 27 में 6.8 इंच की Extreme AMOLED Duo Tandem डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 1.5K Super HD रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।

फोन की डिस्प्ले में Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा Pantone Validated कलर कैलिब्रेशन दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर रंग बेहतर दिखाई देते हैं। आंखों को ध्यान में रखते हुए इसमें SGS सर्टिफाइड ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है।

दमदार प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी

परफॉर्मेंस के मामले में भी मोटोरोला ने अपने नए फोन में कई बड़े अपग्रेड किए हैं। Motorola Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया है। इसमें माइक्रो-डायमंड से बना थर्मल जेल और थर्मल चैंबर शामिल है।

इसके अलावा फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर इसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में खास बनाते हैं।

Image Credit: ITG

200MP कैमरे के साथ मिलेंगे AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Motorola Signature 27 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Lytia 910 मेन कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

फोन में 100x AI Super Zoom का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है।

AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Gemini के साथ मोटोरोला का अपना AI प्लेटफॉर्म Qira भी मिलता है।

Motorola Signature 27 की कीमत कितनी है?

Motorola Signature 27 को ग्लोबल बाजारों में 1,599 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब ₹1,51,000 बैठती है।

कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होगा। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसकी उपलब्धता और कीमत की जानकारी के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

advertisement