Newsबिजनेस न्यूजVideoSemiconductor Mission 2.0: भारत में 8 बड़ी कंपनियां लाने का लक्ष्य! अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान
Advertisement
Semiconductor Mission 2.0: भारत में 8 बड़ी कंपनियां लाने का लक्ष्य! अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 6, 2026 15:02 IST
भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की सफलता का आकलन उपकरण, केमिकल और गैस बनाने वाली कंपनियों के आधार पर होगा। सरकार का लक्ष्य कम से कम तीन बड़ी उपकरण निर्माता कंपनियों और पांच बड़ी मटेरियल निर्माता कंपनियों को भारत लाना है। वैष्णव के मुताबिक, सेमीकंडक्टर मिशन 1.0 के बाद भारत को लेकर वैश्विक कंपनियों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह मुश्किल काम है, लेकिन देश के भविष्य के लिए मजबूत औद्योगिक आधार तैयार करना जरूरी है।
