scorecardresearch

Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च से पहले लीक हुई पूरी डिटेल, कीमत बढ़ेगी लेकिन मिलेंगे ये बड़े अपग्रेड

Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च से पहले ही लीक रिपोर्ट्स को लेकर चर्चा में है। नई लाइनअप में चार मॉडल आने की उम्मीद है, जिनमें बेहतर डिस्प्ले, नया Tensor G6 प्रोसेसर, अपग्रेडेड कैमरा और ज्यादा स्टोरेज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

Advertisement

In Short

  • Google Pixel 11 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर, बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद।
  • Google Pixel 11 लाइनअप में नया Tensor G6 प्रोसेसर, बेहतर डिस्प्ले और कैमरा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है।
  • Pixel 11 Pro Fold की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये तक जा सकती है, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक।

Google Pixel 11: Google की अगली Pixel स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 11 लाइनअप की पूरी जानकारी लीक हो गई है, जिसमें कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़े कई बड़े खुलासे किए गए हैं। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। हालांकि, Google ने अभी तक इन फीचर्स और कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

advertisement

Pixel 11 की कीमत बढ़ सकती है, लेकिन स्टोरेज मिलेगा ज्यादा

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 11 की शुरुआती कीमत 899 डॉलर यानी करीब 85,800 रुपये हो सकती है। पिछले मॉडल की तुलना में इसकी कीमत बढ़ सकती है। हालांकि, इसके साथ कंपनी बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज की जगह 256GB स्टोरेज दे सकती है।

Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। फोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिल सकती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Apple ला सकता है कैमरे वाले AirPods! iPhone 18 Pro के साथ मिल सकते हैं AI और Visual Intelligence फीचर्स

बैटरी की बात करें तो इसमें 4,985mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कैमरे में बदलाव देखने को मिल सकता है। Pixel 11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, बेस मॉडल से टेलीफोटो कैमरा हटाया जा सकता है।

Pixel 11 Pro और Pro XL में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Pixel 11 Pro की कीमत 1,099 डॉलर यानी करीब 1,04,600 रुपये और Pixel 11 Pro XL की कीमत 1,299 डॉलर यानी करीब 1,23,600 रुपये हो सकती है। दोनों स्मार्टफोन में Tensor G6 प्रोसेसर के साथ Google का प्रीमियम कैमरा सिस्टम जारी रह सकता है।

Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले और Pro XL में 6.8 इंच का बड़ा LTPO OLED पैनल मिल सकता है। दोनों फोन में 1Hz से 120Hz तक अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इनमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 5x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है।

Pixel 11 Pro Fold की कीमत भी बढ़ सकती है

Google के फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,899 डॉलर यानी करीब 1,80,700 रुपये तक जा सकती है। इसमें 8 इंच की फोल्डेबल OLED स्क्रीन, 6.4 इंच की कवर स्क्रीन और Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है।

इसमें 1TB तक स्टोरेज और 4,806mAh बैटरी मिल सकती है। Google Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में पेश कर सकता है। इसी इवेंट में फोन की आधिकारिक कीमत, फीचर्स और भारत में उपलब्धता की जानकारी सामने आ सकती है।

advertisement