scorecardresearch

LPG सिलेंडर यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 16 अगस्त तक पूरा करें ये काम वरना हो सकती है परेशानी

एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ई-केवाईसी को लेकर अलर्ट जारी किया है। 16 अगस्त तक यह काम पूरा नहीं करने पर सिलेंडर की सप्लाई और उज्ज्वला योजना की सब्सिडी पर असर पड़ सकता है।

Advertisement

In Short

  • एलपीजी ग्राहकों को 16 अगस्त 2026 तक आधार आधारित ई-केवाईसी पूरा करना होगा।
  • ई-केवाईसी नहीं कराने पर घरेलू दरों पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी बताया गया है।

LPG e KYC Update: अगर आप एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरा करने के लिए अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनियों की ओर से भेजे गए एसएमएस में ग्राहकों को जल्द से जल्द यह जरूरी काम पूरा करने के लिए कहा गया है।

advertisement

ई-केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त तय की गई है। अगर उपभोक्ता तय समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो एलपीजी सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी सब्सिडी मिलने में रुकावट आ सकती है।

अगस्त की शुरुआत में एलपीजी ग्राहकों को मिली राहत

अगस्त महीने की शुरुआत एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है।

16 अगस्त तक पूरा करना होगा ई-केवाईसी

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए सरकारी तेल कंपनियों की ओर से ग्राहकों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं।

कंपनियों ने मैसेज के जरिए बताया है कि अगर ग्राहक तय समय तक ई-केवाईसी पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें घरेलू दरों पर एलपीजी सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी जरूरी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी तय समय सीमा के अंदर एलपीजी ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना साल 2016 में शुरू की गई थी। इसके तहत देश में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं। योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल चार एलपीजी सिलेंडर की रिफिल पर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मिलता है।

घर बैठे पूरा कर सकते हैं ई-केवाईसी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ग्राहकों को ई-केवाईसी पूरा करने के तरीके भी बता रही हैं। इंडियनऑयल की ओर से भेजे गए अलर्ट में बताया गया है कि ग्राहक इंडियनऑयल वन ऐप के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इसके अलावा ग्राहक अपने डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर या डिलीवरी कर्मी के जरिए भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

advertisement

कंपनियों ने साफ कहा है कि 16 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी पूरा नहीं करने वाले ग्राहक इसके पूरा होने तक घरेलू दरों पर सिलेंडर पाने के पात्र नहीं रहेंगे। इसलिए एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए समय पर यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।