scorecardresearch

iPhone Duo Launch: Apple का पहला Foldable iPhone लॉन्च, 7.6 इंच स्क्रीन, Apple Pencil सपोर्ट और 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक

pple ने पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। 1,999 डॉलर यानी करीब ₹1.90 लाख के इस फोन में 7.6 इंच इनर डिस्प्ले, A20 Pro चिप, Apple Pencil support और दो 48MP कैमरे मिलते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक आउटर स्क्रीन पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।

Advertisement
iPhone Duo
iPhone Duo

In Short

  • iPhone Duo में 7.6 इंच का foldable display है, जो iPhone 18 Pro से 80% बड़ा है। | पहली बार iPhone में
  • Apple Pencil और दो apps या दो web windows साथ चलाने का विकल्प मिला है।
  • $1,999 यानी करीब ₹1.90 लाख के Duo में 44 घंटे तक video playback और 20 मिनट में 50% fast charging का दावा है।

Apple ने बुधवार को अपनी नई iPhone 18 सीरीज के साथ बहुप्रतीक्षित foldable iPhone Duo पेश कर दिया। इस लॉन्च की खास बात सिर्फ नया form factor नहीं है, बल्कि Apple में नेतृत्व परिवर्तन भी है। कंपनी के नए CEO John Ternus, जिन्होंने 1 सितंबर को Tim Cook की जगह पद संभाला, ने Steve Jobs Theater में नए iPhones, Apple Watch, AirPods और AI से जुड़े अपडेट पेश किए।

advertisement

इवेंट के आखिर में Ternus ने Steve Jobs के मशहूर अंदाज की याद दिलाते हुए कहा, “actually there is one more thing”, और इसके बाद iPhone Duo से पर्दा उठाया। Apple के मुताबिक यह फोन “largest display ever on an iPhone, yet fits into your pocket” का अनुभव देता है।

7.6 इंच की बड़ी Foldable Screen

iPhone Duo खुलने पर 7.6 इंच का डिस्प्ले देता है, जो नए iPhone 18 Pro की स्क्रीन से करीब 80% बड़ा है। वहीं फोन बंद करने पर 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले इस्तेमाल किया जा सकता है। Apple इसे अब तक का सबसे बड़ा iPhone display बता रही है।

Foldable screen का फायदा केवल वीडियो देखने तक सीमित नहीं है। यूजर स्क्रीन को दो हिस्सों में बांटकर दो अलग-अलग apps एक साथ चला सकता है। इसके अलावा एक ही वेबसाइट की दो windows side-by-side खोली जा सकती हैं, जिससे comparison shopping जैसे काम आसान होंगे।

पहली बार iPhone में Apple Pencil

iPhone Duo के साथ Apple ने पहली बार Apple Pencil support भी दिया है। अभी तक Apple Pencil का इस्तेमाल मुख्य तौर पर iPad पर किया जाता था। Duo की 7.6 इंच स्क्रीन पर यूजर्स Pencil से notes लिख सकेंगे, sketching कर सकेंगे और productivity apps का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे।

John Ternus के मुताबिक Duo foldable phone इस्तेमाल करने के अनुभव को नए तरीके से परिभाषित करेगा।

A20 Pro Chip, iPhone 17 Pro से 35% ज्यादा Performance

नए iPhone Duo में A20 Pro chip दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी performance iPhone 17 Pro के मुकाबले 35% तक ज्यादा है। फोन में Vapor Chamber cooling भी दी गई है, जिससे heavy gaming, multitasking और AI workloads के दौरान performance को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा फोन में Siri AI, नए iOS features और बड़ी स्क्रीन के लिए optimized multitasking interface दिया गया है।

31 घंटे Inner Screen, 44 घंटे Outer Screen Playback

Apple ने Duo की battery life पर भी बड़ा दावा किया है। कंपनी के मुताबिक inner display इस्तेमाल करने पर 31 घंटे तक video playback मिलता है, जबकि outer display पर 44 घंटे तक video playback हासिल किया जा सकता है।

advertisement

फोन fast charging को भी सपोर्ट करता है। दावा है कि 20 मिनट में battery 50% तक charge हो सकती है। वहीं सिर्फ 5 मिनट charge करने पर करीब 5 घंटे का video playback मिल सकता है।

Dual 48MP Camera और Titanium Body

iPhone Duo में 48MP Dual Fusion camera system दिया गया है। इसके साथ Center Stage front camera और नए Photographic Styles जैसे features भी शामिल हैं।

फोन की body में Grade 5 Titanium का इस्तेमाल किया गया है। Front पर Ceramic Shield 2 और back पर Ceramic Shield protection दी गई है। Apple ने इसे अपने सबसे पतले iPhones में भी शामिल किया है।

कीमत करीब ₹3 लाख

Apple ने फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री करते हुए iPhone Duo को एक प्रीमियम डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। अमेरिका में इसकी कीमत 1,999 डॉलर से शुरू होती है।

करीब 2.99 लाख रुपये की कीमत के साथ iPhone Duo Apple के सबसे महंगे iPhone मॉडल्स में शामिल हो गया है। कंपनी ने इसे बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, दमदार परफॉर्मेंस, Apple Pencil सपोर्ट और नए AI फीचर्स के साथ प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है।

advertisement