scorecardresearch

अमेजन में फिर छंटनी! रोबोटिक्स यूनिट से 100 से ज्यादा कर्मचारियों की गई नौकरी

रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन ने करीब 100 से ज्यादा व्हाइट कॉलर जॉब्स वाले कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही अमेजन में चल रही छंटनी को लेकर लोगों के बीच घबराहट बढ़ गई है।

Advertisement
Amazon job cuts
Amazon (Photo: Unsplash)

Amazon Job Cuts: अमेजन ने अपने रोबोटिक्स यूनिट में कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। अपने इस कदम को कंपनी ने मुश्किल लेकिन जरूरी बताया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन ने करीब 100 से ज्यादा व्हाइट कॉलर जॉब्स वाले कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही अमेजन में चल रही छंटनी को लेकर लोगों के बीच घबराहट बढ़ गई है। इससे पहले जनवरी में अमेजन करीब 16000 लोगों को भी नौकरी से निकाल चुका है ।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

अमेजन रोबोटिक्स के वाइस प्रेसिडेंट स्कॉट ड्रेसर (Scott Dresser) द्वारा अपने कर्मचारियों को भेजे गए एक मेल में कहा कि यह बदलाव मुश्किल है लेकिन जरूरी है। हालांकि इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि रोबोटिक्स यूनिट हमारी प्राथमिकता है।

बिजनेस टुडे ने बिजनेस इनसाइडर के हवाले से बताया कि कंपनी लगातार इस बात की जांच करती रहती है कि टीमों को और ज्यादा कुशल कैसे बनाया जा सके, जिससे कस्टमर को बेहतर सर्विस प्रदान की जा सके। इसके अलावा लोगों को नौकरी से निकालने जैसे फैसले कंपनी हल्के में नहीं लेती है। जिन भी लोगों को नौकरी से हटाया जाता है, उन्हें उचित मुआवजा, स्वास्थ्य बीमा और दूसरी जगह नौकरी दिलाने में मदद जैसी चीजें भी कंपनी करती है।

नहीं थम रहा छंटनी का सिलसिला 

पिछले कुछ समय से कंपनी अपनी वर्कफोर्स में कमी ला रही है। इसकी शुरुआत पिछले साल अक्टूबर 2025 से हो गई थी, जब अमेजन ने 14000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब तक कंपनी ने लगभग 30000 पदों को खत्म कर दिया है। अपने इस फैसले के पीछे कंपनी ने लागत कम करना और एआई द्वारा प्रोडक्टिविटी बढ़ाने जैसे कारण दिए हैं।

जनवरी में भी कंपनी ने 16000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद कंपनी के एचआर चीफ बेथ गैलेटी (Beth Galetti) ने कहा था कि कंपनी इस तरह की परिस्थितियों को नियमित नहीं करना चाहती है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में और लोगों को नौकरी से निकालने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

AI संबंधित नौकरियों मे बढ़ोतरी 

एक तरफ जहां कंपनी में लगातार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एआई डेटा सेंटर्स में अमेजन लाखों डॉलर निवेश कर रहा है। ऐसा अनुमान है कि 2026 में कंपनी का कैपिटल एक्सपेंडिचर लगभग 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जो कि पिछले साल 2025 में 125 अरब डॉलर था।

कंपनी इस निवेश के जरिए अपने नए एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसे रेनियर को मजबूत कर रही है। इसके साथ ही कंपनी बड़े स्तर पर AI/ML इंजीनियर्स, क्लाउड आर्किटेक्ट्स (Cloud Architects) और डेटा सेंटर से जुड़े पदों पर लोगों को नौकरी दे रही है।