scorecardresearch

Airtel के इन यूजर्स को फ्री में मिलेगा Apple TV और iCloud+ का फायदा, जानिए किन प्लान में मिल रहा है ऑफर

Airtel अपने चुनिंदा पोस्टपेड ग्राहकों को Apple TV, Apple Arcade और iCloud+ का फायदा बिना अलग सब्सक्रिप्शन के दे रही है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज, Apple के ओरिजिनल शो और 200 से ज्यादा गेम्स का एक्सेस मिलेगा। हालांकि, यह सुविधा सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। जानिए किन प्लान में यह ऑफर मिल रहा है और इसे कैसे क्लेम कर सकते हैं।

Advertisement
एप्पल और आईक्लाउड
एप्पल और आईक्लाउड

In Short

  • Airtel के चुनिंदा पोस्टपेड प्लान में Apple TV, Apple Arcade और iCloud+ का फायदा बिना अतिरिक्त शुल्क मिलेगा।
  • कंपनी के 999 रुपये, 1,199 रुपये, 1,399 रुपये और 1,749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान इस ऑफर में शामिल हैं।
  • योग्य ग्राहक Airtel ऐप से ऑफर क्लेम कर सकते हैं, जबकि फैमिली प्लान में केवल मुख्य कनेक्शन वाला यूजर इसे क्लेम कर सकेगा।

अगर आप Airtel का पोस्टपेड सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने कुछ पोस्टपेड प्लान के साथ Apple TV, Apple Arcade और iCloud+ का फायदा बिना अलग से पैसे लिए दे रही है। हालांकि, यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। इसका फायदा उठाने के लिए आपके पास कंपनी का चुनिंदा पोस्टपेड प्लान और iPhone होना जरूरी है।

advertisement

दरअसल, Apple ने हाल ही में भारत में अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस में बदलाव किया है। कंपनी ने iCloud+ के साथ Apple TV और Apple Arcade को भी शामिल कर दिया है। इसके तहत यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज, Apple के ओरिजिनल शो और 200 से ज्यादा गेम्स का एक्सेस मिलता है।

इसके अलावा, Apple ने भारत में नए Apple One सब्सक्रिप्शन देना बंद कर दिया है। हालांकि, पुराने सब्सक्राइबर्स अपने मौजूदा प्लान का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

Airtel के किन प्लान में मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन?

Airtel के 999 रुपये, 1,199 रुपये, 1,399 रुपये और 1,749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में यह ऑफर मिल रहा है। इन प्लान का इस्तेमाल करने वाले योग्य iPhone यूजर्स बिना अलग सब्सक्रिप्शन लिए Apple की सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

999 रुपये वाला प्लान: यह एक फैमिली प्लान है। इसमें एक रेगुलर कनेक्शन और दो फ्री ऐड-ऑन सिम मिलते हैं। यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें Apple TV+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Airtel Xstream Play, Google One और Adobe Express Premium जैसे फायदे भी शामिल हैं।

1,199 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में एक रेगुलर कनेक्शन और तीन फ्री ऐड-ऑन सिम मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ Apple TV+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Airtel Xstream Play, Google One और Adobe Express Premium का फायदा मिलता है।

1,399 रुपये वाला प्लान: इसमें एक रेगुलर कनेक्शन और तीन फ्री ऐड-ऑन सिम दिए जाते हैं। इस प्लान में Apple की सर्विस के अलावा Netflix Basic, Amazon Prime, JioHotstar, Google One, Adobe Express Premium और Airtel Xstream Play जैसे फायदे शामिल हैं।

1,749 रुपये वाला प्लान: यह एक फैमिली प्लान है। इसमें एक रेगुलर कनेक्शन और चार फ्री ऐड-ऑन सिम मिलते हैं। इसके साथ Netflix, Apple TV+, Apple Music, Google One, Adobe Express Premium और Airtel Xstream Play की सुविधा मिलती है। कंपनी इस प्लान में 3,000 रुपये के इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स भी देती है।

इन सभी प्लानों की कीमतों पर GST अलग से देना होगा।

कैसे मिलेगा फ्री Apple सब्सक्रिप्शन?

अगर आपके पास Airtel का योग्य पोस्टपेड कनेक्शन है तो आप Airtel ऐप में जाकर Apple TV के ऑफर को चेक कर सकते हैं।

फैमिली प्लान में केवल मुख्य कनेक्शन वाला यूजर ही Apple TV+ सब्सक्रिप्शन क्लेम कर सकता है। ऐड-ऑन सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इसे अलग से क्लेम नहीं कर सकते।

advertisement

जो ग्राहक पहले से योग्य Airtel प्लान के जरिए Apple TV का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे बिना अतिरिक्त शुल्क दिए नए iCloud+ बंडल में जा सकते हैं।