Vraj Iron & Steel का IPO आज आवेदन के लिए खुलेगा, 28 जून तक बोली लगा सकेंगे रिटेल निवेशक
कंपनी के इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा करीब 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

Vraj Iron & Steel Limited का IPO आज आवेदन के लिए खुलेगा। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 28 जून तक निवेश कर सकते हैं। 3 जुलाई को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। इस IPO के जरिए कंपनी ₹171 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी पूरे ₹171 करोड़ के 8,260,870 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। यह पूरी तरह से फ्रेश IPO है, जिसमें कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिए एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।
Also Read: RVNL के शेयरों में गिरावट, क्या होगा आगे?
मैक्सिमम 936 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक
व्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹195-₹207 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 72 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹207 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,904 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 936 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹193,752 खर्च करने होंगे।
ग्रे मार्केट में व्रज आयरन एंड स्टील का प्रीमियम 36.23%
IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 36.23% यानी₹75 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹207 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹282 पर हो सकती है। हालांकि इससे केवल अनुमान लगाया जा सकता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से अलग होती है।
इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
कंपनी के इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा करीब 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।
