LCC Infotech, V-Marc India, Enser Communications: एक झटके में करोड़पति बना देते आपको ये स्टॉक?
पिछले 5 महीनों में जहां बेंचमार्क NSE Nifty इंडेक्स करीब 13 प्रतिशत बढ़ा है तो वहीं Nifty Midcap 150 और Nifty Smallcap 250 ने बंपर रैली दी है। जिसमें पिछले 5 महीनों में Midcap 150 ने 23% और Smallcap 250 ने 27% की तेजी देखने को मिली है।

चालू वित्त वर्ष में बुल्स ने दलाल स्ट्रीट पर धमाल मचाया हुआ है। पिछले 5 महीनों में जहां बेंचमार्क NSE Nifty इंडेक्स करीब 13 प्रतिशत बढ़ा है तो वहीं Nifty Midcap 150 और Nifty Smallcap 250 ने बंपर रैली दी है। जिसमें पिछले 5 महीनों में Midcap 150 ने 23% और Smallcap 250 ने 27% की तेजी देखने को मिली है।
LCC Infotech ने मचाया धमाल!
अब ऐसे में एक माइक्रो कैप स्टॉक LCC Infotech है, जिसने 28 मार्च 2024 से 30 अगस्त 2024 के बीच छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं। इस दौरान स्टॉक में 362% की रैली हुई है और शेयर देखते ही देखते 1.90 रुपए से बढ़कर सीधा 8.77 पर पहुंच गया। अगर कंपनी की बात की जाए तो मार्केट कैप 108 करोड़ का है। Promoters की हिस्सेदारी 45.84% है। इसके बिजनेस मॉडल को देखें तो कंपनी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस और हेल्थकेयर के डिजिटल नेटवर्क की सर्विस मुहैया कराती है।
इसके बाद दूसरे नंबर पर आता है V-Marc India share जो पिछले 5 महीनों में 333% भागा है और तीसरे नंबर पर है Shekhawati Industries share, जो 310% का निवेशकों को रिटर्न दे चुका है।
बंपर रिटर्न देने वाले स्टॉक!
इस लिस्ट में अगला नाम आता है Enser Communications share । इस स्टॉक ने इसी दौरान 63.20 रुपए से बढ़कर 238.85 रुपए पर पहुंच गया। प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो 278% की बढ़ोतरी हुई है। डेटा से यह भी साफ है कि Kody Technolab, Sungarner Energies, Shakti Pumps (India), Transwarranty Finance, Viviana Power Tech, GMR Power और Urban Infra और Le Merite Exports ने भी मौजूदा वित्तीय वर्ष में 30 अगस्त तक 220% से 275% तक की बढ़ोतरी दर्ज की है।
