scorecardresearch

Tata Tech Bumper Listing: आखिर 20 सालों बाद इस स्टॉक पर क्यों मेहरबान हुए निवेशक?

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला। आईपीओ में बिक्री के लिए रखे गए 4.50 करोड़ शेयरों की तुलना में 100 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली थी।

Advertisement
20 वर्षों में पहली बार टाटा ग्रुप का कोई शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ है
20 वर्षों में पहली बार टाटा ग्रुप का कोई शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ है

20 वर्षों में पहली बार Tata Group का कोई शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ है, और ऐसा लिस्ट हुआ कि दुनिया देखती रह गई। निवेशकों की तो जबरदस्त चांदी हो गई। Tata Tech के शेयरों की बाजार में जबरदस्त लिस्टिंग हुई है। IPO में पैसा लगाने वालों को दोगुने से ज्यादा का फायदा हुआ है। टाटा टेक्नोलॉजी का शेयर BSE पर 140% के प्रीमियम के साथ 1200 रुपये पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद भी इस शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में ही ये स्टॉक 14.52% चढ़कर 1,374 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इससे IPO में पैसा लगाने वालों को कुल 175 फीसदी का रिटर्न मिलता दिखाई दिया। यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 22 से 24 नवंबर के बीच खुला था। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 475 से 500 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया था।

advertisement

Also Read: चलती फिल्म के बीच सील किया Greater Noida का Grand Venice Mall, क्या है वजह आइये जानते है !

इस आईपीओ के लिए निवेशकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। टाटा टेक का 3,042 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के रुप में लाया गया था। यह IPO 64.43 गुना तक सब्सक्राइब हुआ। आज सुबह ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजी का शेयर 80 फीसदी या 400 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा था। टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला। आईपीओ में बिक्री के लिए रखे गए 4.50 करोड़ शेयरों की तुलना में 100 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली थी। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से को 16.50 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 203.41 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने निवेशकों को 62.11 गुना तक सब्सक्राइब किया था। वहीं, कंपनी के कर्मचारियों के हिस्से को 3.70 गुना और शेयर होल्डर्स को 29.19 गुना तक सब्सक्राइब किया गया था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।