स्मॉल कैप कंपनी का बड़ा अधिग्रहण! सिंगापुर की इस कंपनी को खरीदेगी - 2025 में 400% उछला स्टॉक
इस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सिंगापुर स्थित प्रिशा इन्फोटेक (Prisha Infotech) में 100% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बताया कि इसके 12 महीनों के अंदर पूरी होने की उम्मीद है।

मल्टी-फॉर्मेट फूड सर्विस कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) ने आज बाजार खुलने से ठीक पहले अपने शेयरधारकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया की उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सिंगापुर स्थित प्रिशा इन्फोटेक (Prisha Infotech) में 100% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बताया कि इसके 12 महीनों के अंदर पूरी होने की उम्मीद है।
यह अधिग्रहण 1.50 लाख अमेरिकी डॉलर में किया जाएगा। एक्सचेंज फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी इस अधिग्रहण के जरिए फूड सर्विस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस की दिशा में विस्तार कर रही है, जो उसकी लंबी अवधि की विस्तार, डायरवसिफिकेशन और ग्लोबल मौजूदगी की रणनीति के मुताबिक है।
कंपनी ने बताया कि प्रिशा इन्फोटेक की सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और प्रोग्रामिंग क्षमताओं के जुड़ने से स्पाइस लाउंज का डिजिटल बेस मजबूत होगा और सिंगापुर के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच आसान होगी।
प्रिशा इन्फोटेक एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कस्टमर-फेसिंग बिजनेस के लिए टेक सॉल्यूशंस में महारत रखती है, जिससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी, ग्राहकों से जुड़ाव और डेटा आधारित फैसलों में सुधार होगा।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि यह अधिग्रहण सप्लाई चेन मैनेजमेंट, पॉइंट-ऑफ-सेल सिस्टम, कस्टमर एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म और एनालिटिक्स आधारित ऑपरेशंस में इनोवेशन को बढ़ावा देगा।
Spice Lounge Food Works Share Price
कंपनी का शेयर सुबह दोपहर 12 बजे तक बीएसई पर 3.02% या 1.56 रुपये टूटकर 50.07 रुपये पर कारोबार कर रहा था। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 3,490.49 करोड़ रुपये का है।
YTD में 400% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक स्टॉक पिछले 1 हफ्ते में 4 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में शेयर 19 प्रतिशत से अधिक टूटा है। अगर 6 महीने में देखें तो शेयर ने 80 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
अगर YTD आधार पर देखें तो साल 2025 में अब तक स्टॉक 423 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 602 प्रतिशत से अधिक, पिछले 2 साल में 787 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 4179 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

