क्या गर्मी में भी बाइक या कार को 'कोल्ड स्टार्ट' करना चाहिए? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही जवाब
गर्मियों के मौसम में अक्सर हमें लगता है कि बाहर इतनी धूप है, तो इंजन तो पहले से ही गर्म होगा। ऐसे में क्या कोल्ड स्टार्ट की जरूरत है या यह सिर्फ सर्दियों के लिए ही ये जरूरी है। चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

गाड़ी चलाने से पहले कई लोग इंजन को कुछ मिनट तक स्टार्ट करके रखते हैं, जिसे आम भाषा में कोल्ड स्टार्ट या वार्म-अप करना कहा जाता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर हमें लगता है कि बाहर इतनी धूप है, तो इंजन तो पहले से ही गर्म होगा। ऐसे में क्या कोल्ड स्टार्ट की जरूरत है या यह सिर्फ सर्दियों के लिए ही ये जरूरी है। चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
कोल्ड स्टार्ट क्या होता है?
कोल्ड स्टार्ट का मतलब है कि जब आपकी कार या बाइक रात भर या लंबे समय तक बंद रहने के बाद पहली बार स्टार्ट की जाती है, तो इंजन को तुरंत तेज चलाने की बजाय कुछ समय तक आइडल (धीमी गति) पर चलने दिया जाता है। इससे इंजन के अंदर मौजूद तेल (इंजन ऑयल) सभी हिस्सों में ठीक से फैल जाता है और इंजन स्मूद तरीके से काम करता है। देर तक व्हीकल खड़ी रहने से उसका इंजन ऑयल नीचे जमा हो जाता है इसलिए कोल्ड स्टार्ट जरूरी होता है।
गर्मी में वार्म-अप करना जरूरी है या नहीं?
गर्मी के मौसम में इंजन जल्दी गर्म हो जाता है, इसलिए लंबे समय तक वार्म-अप करना जरूरी नहीं होता। आधुनिक बाइक और कारों में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम होता है, जो इंजन को तुरंत सही फ्यूल सप्लाई दे देता है।
आमतौर पर गर्मी में गाड़ी स्टार्ट करने के बाद 20-30 सेकंड इंतजार करना काफी होता है। इसके बाद आप आराम से गाड़ी चला सकते हैं। लेकिन गाड़ी स्टार्ट करते ही तेज एक्सीलरेशन देने से बचना चाहिए।
वार्म-अप करने के फायदे
भले ही गर्मी हो, लेकिन गाड़ी को कुछ सेकंड तक स्टार्ट रखकर चलाने से कई फायदे मिलते हैं:
- इंजन ऑयल सभी पार्ट्स तक पहुंच जाता है
- इंजन की लाइफ बढ़ती है
- माइलेज बेहतर रहता है
- इंजन पर अचानक दबाव नहीं पड़ता
- इसलिए थोड़ी देर रुकना हमेशा बेहतर माना जाता है।
कब ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है?
अगर आपकी गाड़ी काफी पुरानी है, कार्बोरेटर इंजन है या लंबे समय तक खड़ी रही है, तो उसे थोड़ा ज्यादा समय तक वार्म-अप देना बेहतर हो सकता है। इसके अलावा सुबह के समय या रात भर खड़ी गाड़ी में भी इंजन ऑयल नीचे जम जाता है, इसलिए तुरंत तेज स्पीड से चलाना सही नहीं होता।

