scorecardresearch

Hello Bachhon से Subedaar तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हुई ये नई फिल्में और वेब सीरीज

आज शुक्रवार है और इस बार भी अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। इनमें Hello Bachhon, Siren’s Kiss, Jab Khuli Kitaab सहित अन्य फिल्में शामिल है। चलिए जानते हैं इस बार कौन-कौन सी फिल्में आईं है।

Advertisement

OTT Release this Week: आज शुक्रवार है और इस बार भी अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। इनमें Hello Bachhon, Siren’s Kiss, Jab Khuli Kitaab सहित अन्य फिल्में शामिल है। चलिए जानते हैं इस बार कौन-कौन सी फिल्में आईं है।

Hello Bachhon (Netflix)

advertisement

यह सीरीज भारतीय एडटेक दुनिया की कहानी पर आधारित है और प्रेरणा लेती है Alakh Pandey के सफर से। कहानी एक ऐसे शिक्षक की है जिसने संघर्ष के बीच लाखों छात्रों तक शिक्षा पहुंचाने का सपना साकार किया। सीरीज में एडटेक सेक्टर की चुनौतियां और तेजी से बढ़ते डिजिटल एजुकेशन मॉडल को दिखाया गया है।

Subedaar (Prime Video)

अनिल कपूर इस एक्शन-ड्रामा में एक रिटायर्ड आर्मी अफसर की भूमिका निभाते हैं। सिविलियन जिंदगी में ढलने की कोशिश कर रहे इस किरदार को तब दोबारा संघर्ष करना पड़ता है जब एक स्थानीय माफिया उसके परिवार और समुदाय को धमकाने लगता है। कहानी एक्शन और इमोशनल फैमिली ड्रामा का मिश्रण है।

Jab Khuli Kitaab (Z5)

सौरभ शुक्ला द्वारा लिखित और निर्देशित यह संवेदनशील ड्रामा 50 साल से साथ रह रहे एक बुजुर्ग दंपती की कहानी बताता है। रिटायरमेंट की शांत जिंदगी तब बदल जाती है जब एक पुराना राज सामने आता है और दोनों को अपने रिश्ते और पछतावे पर फिर से सोचने पर मजबूर करता है।

Young Sherlock (Prime Video)

यह सीरीज मशहूर जासूस शर्लक होम्स की शुरुआती जिंदगी दिखाती है। निर्देशक गाइ रिची ने इसे ऑक्सफोर्ड में पढ़ रहे 19 साल के छात्र के रूप में कल्पना किया है। कहानी उसके शुरुआती रोमांच और जांच-पड़ताल की दुनिया में कदम रखने की शुरुआत पर केंद्रित है।

The Hunt (Apple TV+)

यह हाई-टेंशन सर्वाइवल थ्रिलर जंगल में हुई एक सामान्य शिकार यात्रा के अचानक हिंसक टकराव में बदलने की कहानी दिखाती है। इसके बाद शुरू होता है खतरनाक 'कैट-एंड-माउस' खेल, जहां बदला और जीवित रहने की जद्दोजहद कहानी को आगे बढ़ाती है।

Siren’s Kiss (Prime Video)

यह मिस्ट्री थ्रिलर एक सफल आर्ट ऑक्शनियर की कहानी है जो अचानक कई फ्रॉड मामलों में मुख्य संदिग्ध बन जाती है। उसके पुराने प्रेमियों की रहस्यमयी मौतों के बाद जांच शुरू होती है और सच-झूठ की रेखा धुंधली होने लगती है।

Boyfriend On Demand (Netflix)

Jisoo इस के-ड्रामा में एक थकी हुई वेबटून प्रोड्यूसर की भूमिका निभाती हैं जो वर्चुअल डेटिंग सेवा का इस्तेमाल करती है। लेकिन डिजिटल रोमांस जल्द ही उसकी असली जिंदगी में उलझनें पैदा करने लगता है।

Bloodhounds Season 2 (Netflix)

Bloodhounds का दूसरा सीजन भी घोषित हो चुका है। इसमें Woo Do-hwan और Lee Sang-yi की जोड़ी फिर से खतरनाक सूदखोरों के नेटवर्क के खिलाफ लड़ाई लड़ती नजर आएगी। रिलीज़ की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

advertisement