₹49.80 करोड़ जुटाएगी कंपनी, राइट्स इश्यू की तारीखों का ऐलान; इस छोटू शेयर में आई 3% की तेजी
कंपनी का शेयर दोपहर 1:20 बजे तक एनएसई पर 2.96% या 0.15 रुपये की तेजी के साथ 5.21 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 2.75% या 0.14 रुपये चढ़कर 5.23 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

स्टेनलेस स्टील और माइल्ड स्टील प्रोडक्ट की सप्लायर, शाह मेटाकॉर्प लिमिटेड (Shah Metacorp Ltd) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी जिसके बाद कंपनी का शेयर करीब 3% चढ़कर ट्रेड कर रहा है।
कंपनी का शेयर दोपहर 1:20 बजे तक एनएसई पर 2.96% या 0.15 रुपये की तेजी के साथ 5.21 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर शेयर 2.75% या 0.14 रुपये चढ़कर 5.23 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी ने दी आज ये बड़ी जानकारी
अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि कंपनी ने अपने विस्तार योजनाओं के लिए करीब 49.80 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी का राइट्स इश्यू 11 जून 2026 से खुलेगा और 24 जून 2026 को बंद होगा।
इस इश्यू का प्राइस 4.86 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि 23 मई 2026 को कंपनी का शेयर करीब 5.09 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। राइट्स इश्यू के तहत कंपनी 1 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 10.24 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर जारी करेगी।
शेयरधारकों को 311 शेयर पर 36 राइट्स शेयर मिलेंगे और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मई 2026 तय की गई है। कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं और वित्तीय स्थिति मजबूत करने में करेगी।
इसके अलावा कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एंट्री करते हुए Strike Eco Grid Private Limited में 26% हिस्सेदारी खरीदी है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कारोबार बढ़ाने के लिए अमेरिका में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Shah Metacorp Holdings USA INC में निवेश को भी मंजूरी दी है।
शाह मेटाकॉर्प लिमिटेड के प्रमोटर और CEO वायरल मुकुंद शाह ने कहा कि राइट्स इश्यू और हाल में लिए गए रणनीतिक फैसलों के जरिए कंपनी अपने अगले ग्रोथ फेज की मजबूत नींव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी जहां अपने स्टेनलेस स्टील कारोबार को मजबूत बना रही है, वहीं रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एंट्री और अमेरिका में सब्सिडियरी के जरिए विस्तार कंपनी के डायवर्सिफिकेशन और ग्लोबल प्रेजेंस बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
कंपनी का लक्ष्य भविष्य के लिए मजबूत और टिकाऊ बिजनेस मॉडल तैयार करना है, जिससे शेयरधारकों के लिए लंबे समय तक वैल्यू बनाई जा सके। कंपनी ने बताया कि Q3 FY26 तक उसका रेवेन्यू करीब 149 करोड़ रुपये और PAT लगभग 4 करोड़ रुपये रहा, जो मुख्य कारोबार में लगातार मजबूती को दिखाता है।
कंपनी को उम्मीद है कि Q4 FY26 में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जिसके नतीजे इसी महीने घोषित किए जा सकते हैं। शाह मेटाकॉर्प स्टेनलेस स्टील और माइल्ड स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के निर्माण और निर्यात के कारोबार में सक्रिय है और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कई उद्योगों को सप्लाई करती है।

