scorecardresearch
Advertisement

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बढ़ी उम्मीदें! विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान से मिले ये संकेत

दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत में काफी प्रगति हुई है और जल्द ही एक मजबूत और स्थायी व्यापार समझौता हो सकता है। मार्को रुबियो ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका कई क्षेत्रों में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं। उन्होंने 'Pax Silica' पहल का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें शामिल होने वाले शुरुआती देशों में भारत भी था। इस बयान को भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।