scorecardresearch

WhatsApp पर पुराने मैसेज खोजना होगा आसान, आ रहा नया Search Shortcut

WhatsApp पर पुराने मैसेज खोजना अब और आसान होने वाला है। कंपनी iPhone यूजर्स के लिए नया Search Shortcut रोल आउट कर रही है। इसकी मदद से चैट से बाहर जाए बिना पुराने मैसेज खोजे जा सकेंगे। यह फीचर पर्सनल और ग्रुप चैट के साथ Channels में भी मिलेगा।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए नया Search Shortcut रोल आउट कर रहा है।
  • नए बटन से यूजर्स चैट के अंदर पुराने मैसेज सीधे और आसानी से खोज सकेंगे।
  • नया Search Shortcut पर्सनल और ग्रुप चैट के साथ WhatsApp Channels में भी मिलेगा।

WhatsApp अपने iOS यूजर्स के लिए चैट और चैनल में नया Search Shortcut रोल आउट कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी खास मैसेज को खोजने के लिए बार-बार चैट से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नया बटन सीधे चैट स्क्रीन पर मिलेगा और एक टैप में Search Mode शुरू हो जाएगा।

advertisement

WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp Messenger for iOS के वर्जन 26.36.74 में कुछ यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है। यह वर्जन App Store पर उपलब्ध है। हालांकि, फीचर को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है, इसलिए सभी यूजर्स को यह तुरंत दिखाई नहीं देगा।

कहां दिखाई देगा नया Search बटन?

जब यूजर किसी WhatsApp चैट में ऊपर की तरफ स्क्रॉल करेगा, तो स्क्रीन के ऊपर Navigation Bar के ठीक नीचे नया Search बटन दिखाई देगा। इस बटन पर एक बार टैप करते ही Search Mode एक्टिव हो जाएगा।

इसके बाद यूजर कोई Keyword डालकर उसी चैट के अंदर उससे जुड़े पुराने मैसेज खोज सकेगा। जब यूजर वापस चैट के नीचे पहुंच जाएगा, तो यह Search Shortcut गायब हो जाएगा।

अब नहीं करने पड़ेंगे कई स्टेप्स

अभी तक WhatsApp पर किसी चैट के अंदर पुराना मैसेज खोजने के लिए पहले Chat Information स्क्रीन खोलनी पड़ती थी। इसके बाद Search बटन पर टैप करना होता था और फिर Search Mode के साथ वापस चैट में आना पड़ता था।

प्रतीकात्मक तस्वीर

नए Shortcut के बाद ये अतिरिक्त स्टेप्स खत्म हो जाएंगे। Search का ऑप्शन सीधे चैट स्क्रीन पर ही मिलेगा। हालांकि, मैसेज खोजने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। इसलिए मौजूदा Search फीचर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को कोई नया तरीका सीखने की जरूरत नहीं होगी।

WhatsApp Channels में भी मिलेगा फीचर

यह नया Search Shortcut केवल पर्सनल और ग्रुप चैट तक सीमित नहीं रहेगा। WhatsApp इसे Channels के लिए भी ला रहा है।

Channels में भी Search बटन Navigation Bar के नीचे दिखाई देगा। इसकी मदद से यूजर्स पुराने Channel Updates को सीधे खोज सकेंगे और इसके लिए Channel Information स्क्रीन खोलने की जरूरत नहीं होगी।

पहले नीचे दिखाई देता था Search बटन

WABetaInfo ने अगस्त में iOS Beta Version 26.31.10.70 में इस फीचर के डेवलपमेंट की जानकारी दी थी। उस समय Search बटन स्क्रीन के नीचे दिखाई देता था।

बड़े रोलआउट से पहले WhatsApp ने इसकी जगह बदलकर ऊपर कर दी। अब यह केवल तब दिखाई देता है, जब यूजर चैट में ऊपर की तरफ स्क्रॉल करता है। इससे नीचे मौजूद दूसरे बटन के साथ टकराव भी नहीं होगा।

फिलहाल नया Search Shortcut धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंच रहा है और आने वाले हफ्तों में ज्यादा लोगों को मिल सकता है। WhatsApp ने अभी यह नहीं बताया है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध होगा।

advertisement