scorecardresearch

चाहे जितना कमा लूं, घर नहीं खरीद पाऊंगा...3BHK फ्लैट की कीमत उड़ा देगी होश

बेंगलुरु में एक 3BHK फ्लैट की कीमत सुनकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कोई इसे लग्जरी मार्केट की नई हकीकत बता रहा है, तो कोई मिडिल क्लास के टूटते सपनों की कहानी। आखिर क्यों आसमान छू रहे हैं बड़े शहरों के घरों के दाम? पूरी कहानी चौंका देगी।

Advertisement
AI Generated Image

Bengaluru Luxury Apartment: दुनिया इस समय चारों ओर से अनिश्चितताओं से घिरी हुई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, महंगाई का डर, तेल की कीमतों में लगातारा बढ़त, ग्लोबल बाजारों की बेचैनी ने लोगों को खर्च और निवेश को लेकर सतर्क बना दिया है। भारत में भी आम लोगों की सबसे बड़ी चिंता बढ़ती जीवन-यापन की लागत, ट्रैफिक, धीमा शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और घर खरीदने का सपना दिन-ब-दिन महंगा होना है।

advertisement

इसी माहौल में भारत के बड़े शहरों का रियल एस्टेट बाजार बिल्कुल उल्टी दिशा में चलता दिख रहा है। खासकर लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। अब बेंगलुरु की एक वायरल प्रॉपर्टी लिस्टिंग ने इस बहस को और तेज कर दिया है।

3BHK अपार्टमेंट की कीमत पहुंची ₹6.5 करोड़

बिजनेस टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के पॉश बेंसन टाउन–मिलर्स रोड इलाके में एक लग्जरी 3BHK अपार्टमेंट ₹6.5 करोड़ में लिस्ट किया गया है। करीब 2,850 वर्ग फुट में फैला यह पूरी तरह फर्निश्ड फ्लैट सर्वेंट क्वार्टर, दो पार्किंग स्लॉट, स्विमिंग पूल और बच्चों के खेलने के एरिया जैसी सुविधाओं के साथ आता है।

सुविधाएं भले ही प्रीमियम हों, लेकिन इसकी कीमत ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया। यह लिस्टिंग सबसे पहले Reddit पर वायरल हुई, जहां लोगों ने सवाल उठाना शुरू किया कि आखिर भारत के महानगरों में घरों की कीमतें इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही हैं, जबकि दूसरी तरफ टेक सेक्टर में छंटनी हो रही है। 

मैं चाहे जितना भी कमा लू ,शायद कभी ऐसा घर नहीं खरीद पाऊं

शहर ट्रैफिक से जूझ रहे हैं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायतें हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट में एक करोड़ो लोगों की स्थिति को एक लाइन में बयां कर दिया। यूजर ने लिखा कि मैं चाहे जितना भी काम कर लूं, शायद कभी ऐसा घर नहीं खरीद पाऊंगा।

यही बात आज देश के बड़े शहरों में रहने वाले कई मिडिल क्लास प्रोफेशनल्स महसूस कर रहे हैं। बहस इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि ग्लोबल आर्थिक माहौल अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है। पिछले एक साल में दुनिया ने युद्ध जैसे हालात, महंगाई का दबाव, ऊर्जा कीमतों को लेकर चिंता और बाजारों में अस्थिरता देखी है। आम तौर पर ऐसे समय में लोग बड़े निवेश से बचते हैं।

अमीर इन्वेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी ने आसमान पहुंचाए रेट

बेंगलुरु, मुंबई, गुरुग्राम और हैदराबाद जैसे शहरों में लग्जरी घरों की मांग लगातार बनी हुई है। इसके पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं अमीर इन्वेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी, स्टार्टअप फाउंडर्स और सीनियर टेक प्रोफेशनल्स की हाई इनकम, और एनआरआई इन्वेस्टर्स का भारतीय प्रॉपर्टी मार्केट में फिर से पैसा लगाना।

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बेंसन टाउन–मिलर्स रोड इलाका (Scarcity Market) यानी सीमित सप्लाई वाला बाजार है। यह इलाका बेंगलुरु के कैंटोनमेंट एरिया और सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के बेहद करीब है। यहां जमीन बहुत कम उपलब्ध है, लो-डेंसिटी लेआउट हैं और इलाके की अपनी पुरानी प्रतिष्ठा और विरासत वैल्यू है।

advertisement

मिडिल क्लास के लिए अपना घर बना सपना

स्थानीय प्रॉपर्टी ब्रोकरों के मुताबिक, इस इलाके में अब अपार्टमेंट्स की कीमत करीब ₹20,000 प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुकी है। फिर भी सोशल मीडिया पर कई लोग मानते हैं कि ये कीमतें आम लोगों की वास्तविक जिंदगी से कट चुकी हैं। एक यूजर ने लिखा कि बड़े शहरों में अपना घर खरीदना मिडिल क्लास के लिए केवल सपना बनकर रह गया है।

लगातार बढ़ती मांग ने बढ़ाए रेट

रियल एस्टेट एक्सपर्ट का कहना है कि डेवलपर्स और बड़े इन्वेस्टर अब भी ऊंची कीमतें इसलिए तय कर पा रहे हैं क्योंकि बाजार के टॉप लेवल पर मांग अभी कमजोर नहीं हुई है। यानी अमीर खरीदार अब भी खरीद रहे हैं, भले ही आम खरीदारों की पहुंच बाहर होती जा रही हो।

कुछ यूजर्स ने यह तर्क भी दिया कि भारत का प्रॉपर्टी बाजार अक्सर ग्लोबल बाजारों से अलग बिहेव करता है। खासकर प्रीमियम इलाकों में सप्लाई सीमित रहती है, जबकि अमीर खरीदार रियल एस्टेट को सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म की प्रोपर्टी और सुरक्षित इन्वेस्ट के तौर पर देखते हैं।

advertisement