छोटी कंपनी का बड़ा दांव! दो बड़ी डील; शेयर कैपिटल बढ़ाने का ऐलान, निवेशकों की टिकी नजर
कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कई बड़ी जानकारियां दी थी। कंपनी ने बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेकर्स के 22 मई 2026 को हुई बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई है।

Stock in Focus: सोमवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच लॉजिस्टिक्स सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 4,133.91 करोड़ रुपये है।
दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कई बड़ी जानकारियां दी थी। कंपनी ने बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेकर्स के 22 मई 2026 को हुई बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई है। इनमें:
1) कंपनी ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी (Authorized Share Capital) को 156 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 196 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है। इसके तहत अब कंपनी 186 करोड़ इक्विटी शेयर और 10 करोड़ प्रेफरेंस शेयर जारी कर सकेगी। इसके लिए कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) में भी बदलाव किया जाएगा।
2) बोर्ड ने दो बड़ी कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने की भी मंजूरी दी है। पहला- Advent Coal Resources Pte. Ltd. से जुड़ा है, जिसमें कंपनी 78.26% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके बदले सिंधु ट्रेड लिंक करीब 30.04 करोड़ इक्विटी शेयर प्रेफरेंशियल बेसिस पर जारी करेगी। यह पूरी डील शेयर स्वैप के जरिए होगा यानी कैश पेमेंट नहीं किया जाएगा।
दूसरा - Sainik Mining and Allied Services Limited में 50.10% हिस्सेदारी खरीदने का है। इसके बदले कंपनी करीब 9.71 करोड़ Compulsorily Convertible Preference Shares (CCPS) जारी करेगी। ये CCPS बाद में 1:1 रेश्यो में इक्विटी शेयरों में बदल जाएंगे।
कंपनी ने प्रेफरेंशियल इश्यू के लिए 19 मई 2026 को 'Relevant Date' तय किया है, जिसके आधार पर शेयरों की न्यूनतम कीमत तय की जाएगी।
3) इसके अलावा कंपनी ने इन प्रस्तावों पर शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए 18 जून 2026 को Extraordinary General Meeting (EGM) बुलाने का फैसला किया है।
Sindhu Trade Links Share Price
सुबह 10:03 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1% या 0.27 रुपये गिरकर 26.81 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.96% या 0.26 रुपये गिरकर 26.78 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

