scorecardresearch

सोलर प्रोजेक्ट के लिए 36 एकड़ जमीन मिली, 90 साल की लीज डील से शेयर में जोरदार तेजी - रडार पर स्टॉक

इस रियल एस्टेट कंपनी के शेयर में तेजी आई है क्योंकि कंपनी को सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के लिए बड़ी जमीन मिली है। करीब 36 एकड़ जमीन 90 साल की लीज पर दी जाएगी। इस खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और शेयर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।

Advertisement

रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी, आरडीबी इन्फ्रास्ट्रक्चर (RDB Infrastructure And Power Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। 

इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई लेटेस्ट जानकारी है जिसे कंपनी ने बीते 7 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद दिया था। दरअसल कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने Nava Raipur Atal Nagar Vikas Pradhikaran से सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग और उससे जुड़े उद्योग लगाने के लिए एक इंडस्ट्रियल प्लॉट हासिल किया है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

यह जमीन लगभग 36.45 एकड़ क्षेत्र में फैली है और इसकी कुल कीमत करीब 36.89 करोड़ रुपये है। यह जमीन 90 साल की लीज पर दी जाएगी, जिसका एग्रीमेंट 90 दिनों के भीतर करना होगा, और हर 30 साल में लीज रेंट में बदलाव किया जाएगा।

RDB Infrastructure And Power Share Price

सुबह 11:52 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.45% या 1.46 रुपये चढ़कर 34.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 701.04 करोड़ रुपये है। 

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने सर्कुलेशन के माध्यम से पारित प्रस्ताव द्वारा 56,25,000 वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलने को मंजूरी दे दी है। ये सभी शेयर ₹1 फेस वैल्यू के होंगे और इन्हें Sarwamangala Capital (नॉन-प्रमोटर श्रेणी) को प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किया गया है।

यह अलॉटमेंट वारंट के प्रति ₹40.5 की दर से, कुल ₹17,08,59,375 (75% राशि) प्राप्त होने के बाद किया गया है। इस कन्वर्जन के बाद कंपनी की जारी और चुकता पूंजी बढ़कर ₹21,00,09,000 हो गई है, जिसमें ₹1 फेस वैल्यू के कुल 21,00,09,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।