scorecardresearch

शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी! सेंसेक्स और निफ्टी 3.5% उछले - एक घंट में निवेशकों ने कमाए ₹15 लाख करोड़ से ज्यादा

सुबह 10:44 बजे तक सेंसेक्स 3.72% या 2779.12 अंक चढ़कर 77,395.70 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 3.57% या 824.70 अंक चढ़कर 23,948.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
AI Generated Image

Sensex-Nifty Today: भारतीय शेयर बाजारों ने बुधवार को काफी जोरदार छलांग लगाई। BSE Sensex और Nifty50 दोनों ही 3.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। अमेरिका-ईरान के बीच अस्थायी सीजफायर, कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और वैश्विक संकेतों ने बाजार को मजबूती दी।

सुबह 10:44 बजे तक सेंसेक्स 3.72% या 2779.12 अंक चढ़कर 77,395.70 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 3.57% या 824.70 अंक चढ़कर 23,948.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

advertisement

15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

आज शेयर बाजार में इस तेजी के कारण निवेशकों की बंपर कमाई हुई है। शुरुआती एक घंटे में ही निवेशकों ने 15.71 लाख करोड़ की कमाई की है और सेंसेक्स के कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 444 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

सेक्टरों में चौतरफा खरीदारी

बाजार की तेजी चारों तरफ रही। IndiGo के शेयर 10% चढ़कर टॉप गेनर बने। वहीं Larsen & Toubro, Adani Ports, Bajaj Finance, HDFC Bank सहित कई दिग्गज शेयर 5-7% तक उछले। सिर्फ Tech Mahindra हल्की गिरावट में रहा।

India VIX 19% से ज्यादा गिरकर 19.90 पर आ गया, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। रियल्टी, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक समेत सभी सेक्टर हरे निशान में रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 3% से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई।

इन 4 वजहों से आया उछाल

1. सबसे बड़ा ट्रिगर अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर रहा। डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों पर विराम और बातचीत की पुष्टि की। ईरान ने होरमुज स्ट्रेट खोलने पर सहमति दी, जिससे वैश्विक तनाव कम हुआ।

2. कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे आ गईं। ब्रेंट क्रूड 13% गिरकर 95 डॉलर के आसपास पहुंचा, जिससे भारत जैसे आयातक देश को राहत मिली।

3. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट आई, जिससे इक्विटी बाजारों में निवेश आकर्षक बना। साथ ही एशियाई और वैश्विक बाजारों में तेज उछाल ने घरेलू बाजार को सपोर्ट दिया।

4. रुपया भी मजबूत होकर 92.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।