scorecardresearch

जनवरी में इस स्टील कंपनी ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री! रडार पर ₹25 से कम वाला ये शेयर

कंपनी ने बताया कि उसने जनवरी 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा मंथली बिक्री दर्ज की है। फाइलिंग के मुताबिक कंपनी की गाजियाबाद यूनिट से स्टैंडअलोन आधार पर यह बिक्री करीब ₹77.45 करोड़ रही। 

Advertisement

Steel Stock: स्टेनलेस स्टील और TMT बार्स बनाने वाली कंपनी, राठी स्टील एंड पावर लिमिटेड (Rathi Steel And Power Limited) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल बीते सोमवार को कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने बताया कि उसने जनवरी 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा मंथली बिक्री दर्ज की है। फाइलिंग के मुताबिक कंपनी की गाजियाबाद यूनिट से स्टैंडअलोन आधार पर यह बिक्री करीब ₹77.45 करोड़ रही। 

advertisement

कंपनी के इस बेहतर प्रदर्शन के पीछे कई सेक्टरों से आई मजबूत मांग रही। खास तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग और जनरल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से स्टील की अच्छी डिमांड देखने को मिली।

इंडस्ट्री ट्रेंड्स के मुताबिक, घरेलू स्टील डिमांड फिलहाल मजबूत बनी हुई है। शहरीकरण की रफ्तार, बढ़ती हाउसिंग जरूरतें और देशभर में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स इस मांग को आगे भी सपोर्ट करते रहेंगे। इससे स्टील सेक्टर के लिए आने वाले समय में स्थिर और टिकाऊ ग्रोथ की संभावनाएं बनी हुई हैं।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश पारेख ने कहा कि कंपनी ने साल 2026 की शुरुआत काफी पॉजिटिव तरीके से की है। गाजियाबाद यूनिट से करीब ₹77.45 करोड़ की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि उत्पादन क्षमता बढ़ाने और लगातार किए गए प्रयासों का नतीजा है। आगे चलकर कंपनी अपनी मौजूदा संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए प्रदर्शन को और सुधारने पर ध्यान देगी और ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराती रहेगी। 

Rathi Steel And Power Share Price

सुबह 10:48 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.30% या 0.30 रुपये गिरकर 22.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Rathi Steel And Power के बारे में

फाइलिंग के मुताबिक, Rathi Steel And Power Limited (RSPL) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से संचालित होती है और स्टेनलेस स्टील व माइल्ड स्टील उत्पादों की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। साल 1971 में स्थापित यह कंपनी पिछले पांच दशकों से ज्यादा समय से स्टील मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भरोसे, क्वालिटी और इनोवेशन की मजबूत विरासत को आगे बढ़ा रही है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।