scorecardresearch

Premier Energies के IPO में 27 अगस्त से निवेश का मौका, 29 अगस्त तक लगा सकते है बोली

कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

Advertisement
प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹427 से ₹450 तय किया है
प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹427 से ₹450 तय किया है

Premier Energies Limited का IPO आज से खुल चूका है। निवेशक 29 अगस्त तक इस IPO के लिए बोली लगा सकते हैं। 3 सितंबर को कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। प्रीमियर एनर्जीज इस इश्यू के जरिए टोटल ₹2,830.40 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹1,291.40 करोड़ के 28,697,777 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। वहीं कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹1,539 करोड़ के 34,200,000 शेयर बेच रहे हैं। 

advertisement

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं? 

प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹427 से ₹450 तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 33 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड ₹450 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,850 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 429 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹193,050 इन्वेस्ट करने होंगे।

Also Read: Stocks in News: अल्ट्राटेक, एचसीएल टेक, एचयूएल, अदानी पावर, मझगांव, लेमन ट्री और एक्सिकॉम टेली, इन स्टॉक्स में दिखेगा दमदार एक्शन

इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व 

कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है। 

ग्रे मार्केट में प्रीमियर एनर्जीज का प्रीमियम 74.67% 

IPO ओपनिंग से पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 74.67% यानी ₹336 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹450 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹786 पर हो सकती है। हालांकि, इससे केवल अनुमान लगाया जा सकता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से अलग होती है। 

इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर पैनल बनाती है कंपनी 

प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड की स्थापना अप्रैल 1995 में हुई थी। कंपनी इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर पैनल बनाती है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सेल, सोलर मॉड्यूल, मोनोफेशियल मॉड्यूल, बिफेशियल मॉड्यूल, ईपीसी सॉल्यूशंस और ओ एंड एम सॉल्यूशंस शामिल हैं। कंपनी की 5 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं, जो सभी तेलंगाना में स्थित हैं। कंपनी के कस्टमर्स में NTPC, टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, कॉन्टिनम, शक्ति पंप्स, फर्स्ट एनर्जी, ब्लूपाइन एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड, ल्यूमिनस और हार्टेक सोलर प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट को देश में बेचने के साथ अमेरिका, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नॉर्वे, नेपाल, फ्रांस, मलेशिया, कनाडा, श्रीलंका, जर्मनी, हंगरी, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, तुर्की, दक्षिण कोरिया, चीन, ताइवान और फिलीपींस में एक्सपोर्ट करती 

advertisement
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।