scorecardresearch

Stocks in News: अल्ट्राटेक, एचसीएल टेक, एचयूएल, अदानी पावर, मझगांव, लेमन ट्री और एक्सिकॉम टेली, इन स्टॉक्स में दिखेगा दमदार एक्शन

सोमवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत और एफआईआई की खरीदारी के कारण भारतीय बाजारों ने शानदार तेजी दिखाई।

Advertisement
भारतीय  बाजारों ने शानदार तेजी
भारतीय बाजारों ने शानदार तेजी

सोमवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत और एफआईआई की खरीदारी के कारण भारतीय  बाजारों ने शानदार तेजी दिखाई। बीएसई सेंसेक्स 611.90 अंक या 0.75 प्रतिशत उछलकर 81,698.11 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 187.45 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 25,010.60 पर बंद हुआ। आज यानि मंगलवार, 27 अगस्त, 2024 को ओपनिंग बेल से पहले ये शेयर सुर्खियों में रह सकते हैं- 

advertisement

Also Read: 9 सितंबर को iPhone 16 सीरीज के लॉन्च से पहले Apple ने केवन पारेख को नया CFO बनाया

अल्ट्राटेक सीमेंट: देश की प्रमुख सीमेंट कंपनी ने 500 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। 

एचसीएल टेक्नोलॉजीज: कंपनी ने  ज़ेरॉक्स के साथ अपनी रणनीतिक एआई-संचालित इंजीनियरिंग सेवाओं के लिए एक समझौता किया है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी: को इनकमट टैक्स की तरफ से 962.75 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

अडानी पावर: कंपनी ने ने बिजली, बुनियादी ढांचे और संबंधित क्षेत्रों में निवेश करने के लिए एक निवेश होल्डिंग कंपनी के रूप में अबू धाबी में अडानी पावर मिडिल ईस्ट लिमिटेड नाम की एक सहायक कंपनी बनाई। 

पीआई इंडस्ट्रीज: एग्रोकेमिकल्स कंपनी के निदेशक मंडल ने संजय अग्रवाल को कंपनी का समूह मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है, जो 26 अगस्त से प्रभावी होगा। 

Also Watch: Jio ₹479 का आया नया प्लान, 84 दिनों की है वैलिडिटी

लेमन ट्री होटल्स: होटल चेन ने एक नई प्रॉपर्टी, लेमन ट्री होटल, सिविल लाइंस, अयोध्या में खोलने का फैसला किया है। 80 कमरों वाली यह होटल प्रॉपर्टी वित्त वर्ष 28 में खुलने की उम्मीद है और इसका प्रबंधन इसकी सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स द्वारा किया जाएगा।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स: निदेशक (वित्त) संजीव सिंघल को 1 अगस्त से पांच महीने के लिए कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजीव वर्तमान में कंपनी के निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत हैं।

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज: बीमा वितरक की सहायक कंपनी मेडी असिस्ट इंश्योरेंस टीपीए ने फेयरफैक्स एशिया और शाह परिवार से पैरामाउंट हेल्थ सर्विसेज एंड इंश्योरेंस टीपीए के 100 प्रतिशत अधिग्रहण के लिए निर्णायक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। 

ग्लैंड फार्मा: कियू चेन को भारत सरकार के गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी नहीं मिली है। नतीजतन, वह 30 अगस्त से कंपनी के निदेशक के रूप में काम करना बंद कर देंगे।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।