scorecardresearch

Holi Stock Pick 2026: एयरटेल के शेयर में ₹1880 पर करें एंट्री! अगर गिरे तो और Add करें - चेक करें टारगेट

ब्रोकरेज ने निवेशकों को मौजूदा स्तर 1,880 रुपये के आसपास लॉन्ग पोजिशन लेने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि अगर बाजार में कमजोरी आए तो 1,850 रुपये तक गिरावट पर भी स्टॉक में और जोड़ सकते हैं।

Advertisement

Holi Stock Pick 2026: ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने होली 2026 के मौके पर अपना स्पेशल स्टॉक पिक जारी किया है। फर्म के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगाडिया ने टेलीकॉम दिग्गज Bharti Airtel Ltd को खरीदने की सलाह दी है। 

ब्रोकरेज ने निवेशकों को मौजूदा स्तर 1,880 रुपये के आसपास लॉन्ग पोजिशन लेने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि अगर बाजार में कमजोरी आए तो 1,850 रुपये तक गिरावट पर भी स्टॉक में और जोड़ सकते हैं।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Bharti Airtel Share Price Target

मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए चॉइस ने 2,165 रुपये तक का टारगेट दिया है। नीचे की ओर 1,740 रुपये को अहम सपोर्ट माना गया है, जो 100-वीक सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) के साथ मेल खाता है। ब्रोकरेज ने निवेशकों को इस स्तर को पोजिशनल स्टॉप-लॉस के तौर पर बनाए रखने की सलाह दी है।

टेक्निकल संकेत दे रहे हैं मजबूती

ब्रोकरेज नोट के मुताबिक शेयर में संभावित रिवर्सल के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। 1,850 रुपये के आसपास लगातार सपोर्ट मिलना खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ने का इशारा है। चॉइस के अनुसार रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) फिलहाल 30 के करीब है और बुलिश डाइवर्जेंस के संकेत दे रहा है। आम तौर पर 30 के आसपास का स्तर ओवरसोल्ड जोन माना जाता है, जहां से खरीदारी उभरती है। फर्म का मानना है कि भारती एयरटेल अपने तय लक्ष्यों की ओर दोबारा बढ़त शुरू करने की स्थिति में है।

Bharti Airtel Share Price

सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.39% या 7.30 रुपये गिरकर 1,872 रुपये पर बंद हुआ था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 0.34% या 6.40 रुपये टूटकर 1873.35 रुपये पर बंद हुआ था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।