बैक टू बैक रेलवे से मिल रहा है बड़ा ऑर्डर! अब हावड़ा डिवीजन ने इस कंपनी को दिया ये बड़ा काम - दौड़ा स्टॉक
कंपनी को रेलवे से बैक टू बैक ऑर्डर मिल रहे हैं। इससे पहले 10 फरवरी को भी कंपनी ने रेलवे से ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी। अब आज कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे भारतीय रेलवे के पूर्वी रेलवे जोन के हावड़ा डिवीजन से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) प्राप्त हुआ है।

रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम और एलईडी डिस्प्ले बनाने वाली कंपनी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) ने आज एक बार फिर से भारतीय रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 1,020.92 करोड़ रुपये है।
कंपनी को रेलवे से बैक टू बैक ऑर्डर मिल रहे हैं। इससे पहले 10 फरवरी को भी कंपनी ने रेलवे से ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी। अब आज कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे भारतीय रेलवे के पूर्वी रेलवे जोन के हावड़ा डिवीजन से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) प्राप्त हुआ है।
यह काम PRGR, SKIP, BZLE, SALE, MGAE, SDI, MRR और RJG स्टेशनों पर CIB और TIB (कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड) की स्थापना से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट की टोटल वैल्यू ₹4,45,01,602.40 (4.45 करोड़ रुपये) है।
MIC Electronics Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 11:32 बजे तक बीएसई पर 1.32% या 0.55 रुपये चढ़कर 42.36 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 1.27% या 0.53 रुपये की तेजी के साथ 42.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
MIC Electronics Q3 Results
हैदराबाद स्थित एलईडी डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली MIC Electronics Ltd के Q3 FY26 नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी की नेट सेल्स सालाना आधार पर 80% की बढ़त के साथ 90.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो एक साल पहले 50 करोड़ रुपये थी।लेकिन तिमाही आधार पर उसका नेट प्रॉफिट 13.36% घटकर 1.88 करोड़ रुपये रह गया।
तेज रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर दबाव साफ दिखा। इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन Q2 FY26 के 10.06% से घटकर 4.40% रह गया, जबकि पीएटी मार्जिन भी 5.73% से गिरकर 2.08% पर आ गया। पिछले एक साल में शेयर में करीब 45% की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स में इसी दौरान बढ़त दर्ज की गई। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है कि कंपनी की मजबूत बिक्री बढ़त क्या लंबे समय तक टिकाऊ मुनाफे में बदल पाएगी या नहीं।

