scorecardresearch

Q3 रिजल्ट से पहले जोरदार तेजी! 5% उछला AI फोकस वाली इस आईटी कंपनी का शेयर - Details

सुबह 10:30 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 4.63% या 0.75 रुपये चढ़कर 16.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 4.51% या 0.73 रुपये की तेजी के साथ 16.91 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग कंपनी, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 895.68 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर आज 16.12 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 17.10 रुपये को टच कर लिया है। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

सुबह 10:30 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 4.63% या 0.75 रुपये चढ़कर 16.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 4.51% या 0.73 रुपये की तेजी के साथ 16.91 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स आगामी गुरुवार 12 फरवरी को दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के वित्तीय नतीजों को जोरी करने के लिए बैठक करेंगे।

हाल ही में किया था बड़ा अधिग्रहण

कंपनी ने 27 नवंबर को एक फाइलिंग में बताया था कि उसने Kumori Technologies का अधिग्रहण किया है। इस डील से Kellton की ग्लोबल ServiceNow डिलीवरी क्षमता मजबूत होगी और दुनिया भर की कंपनियों के लिए इंटेलिजेंट ऑटोमेशन सिस्टम बनाने के उसके लक्ष्य को गति मिलेगी।

कंपनी के अनुसार, यह कदम उसकी उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह हाई-डिमांड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाना चाहती है। इससे Kellton को Fortune 500 कंपनियों और तेजी से बढ़ रही डिजिटल कंपनियों को बेहतर सेवाएं देने में मदद मिलेगी।

Kellton के चेयरमैन निरंजन चिंताम ने कहा कि हम संख्या (वॉल्यूम) के पीछे नहीं, बल्कि वैल्यू के पीछे काम करते हैं। Kellton में हम टेक्नोलॉजी, डेटा और AI को जोड़कर अपने क्लाइंट्स के लिए बेहतर परिणाम लाते हैं। ServiceNow हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है, जो ऑटोमेशन और एंटरप्राइज वर्कफ्लो को मजबूत बनाता है। Kumori के अधिग्रहण से हमारी ServiceNow क्षमताएं और मजबूत होंगी।

कंपनी के CEO करनजीत सिंह ने कहा कि यह अधिग्रहण भविष्य के लिए तैयार डिजिटल एंटरप्राइज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, दोनों कंपनियों की ताकत मिलकर ग्राहकों को अलग-अलग टूल्स से आगे बढ़ाकर एकीकृत और AI-आधारित डिजिटल सिस्टम की ओर ले जाएगी। इससे कंपनियां ज्यादा मजबूत, स्केलेबल और ग्रोथ-फोकस्ड बनेंगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।