scorecardresearch

सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में लगा अपर सर्किट! 1 साल में 4x कर चुका है पैसा - स्टॉक प्राइस ₹80 से कम

बीएसई पर शेयर आज 72.90 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और इसने अब तक अपना इंट्राडे हाई 75.14 रुपये को टच कर लिया है। फिलहाल सुबह 10:10 बजे तक स्टॉक 5% या 3.57 रुपये की तेजी के साथ 75.14 रुपये पर स्थिर है।

Advertisement

Multibagger Stock: 12,011.13 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली मिड कैप कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। यह शेयर पिछले 1 साल में 335 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है।

बीएसई पर शेयर आज 72.90 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और इसने अब तक अपना इंट्राडे हाई 75.14 रुपये को टच कर लिया है। फिलहाल सुबह 10:10 बजे तक स्टॉक 5% या 3.57 रुपये की तेजी के साथ 75.14 रुपये पर स्थिर है।

advertisement

तंबाकू प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ने हाल ही में बताया था कि  27 दिसंबर, 2025 की पोस्टल बैलेट नोटिस में प्रस्तावित सभी प्रस्तावों को शेयरधारकों ने रिमोट ई-वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से जरूरी बहुमत के साथ मंजूरी दे दी है। फाइलिंग के मुताबिक रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के कुल 65,588 शेयरधारक थे।

इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में एक अन्य फाइलिंग में यह भी बताया था कि उसने अपने भविष्य के विस्तार और शेयरधारकों को अच्छा वैल्यू देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बताया कि उसने मर्जर (विलय) से जुड़े टैक्स, रेगुलेटरी और ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट के लिए ग्लोबल प्रोफेशनल फर्म Deloitte Touche Tohmatsu India LLP को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का बोर्ड फिलहाल Sunbridge Agro Private Limited, Landsmill Agro Private Limited और Golden Cryo Private Limited के साथ विलय की योजना पर विचार कर रहा है, जिसके लिए सभी जरूरी वैधानिक और NCLT की मंजूरी ली जाएगी।

कंपनी ने बताया कि इस प्रस्तावित मर्जर से बिजनेस वर्टिकल्स का इंटीग्रेशन, ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार, बैलेंस शीट को मजबूती, कमाई की बेहतर स्थिरता और बाजार में कंपनी की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। कंपनी का मानना है कि यह मर्जर Elitecon International Limited को लंबे समय के लिए एक मजबूत ग्रोथ प्लेटफॉर्म देगा।

3 साल में 7000% से ज्यादा रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में करीब 13 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं पिछले 1 महीने में शेयर 17 प्रतिशत और पिछले 6 महीने में 71 प्रतिशत गिरा है।

अगर सालाना आधार पर देखें तो शेयर ने पिछले 1 साल में 335 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 7056 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 7417 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।