Mother's Day Stocks: Nykaa और Nestle India पर ब्रोकरेज बुलिश! Buy कॉल के साथ इतना दिया टारगेट प्राइस
मदर्स डे के मौके पर बाजार में ऐसे शेयर चर्चा में हैं, जो हर घर और परिवार की जरूरतों से जुड़े हैं। ब्रोकरेज हाउसेज ने दो बड़े कंजम्प्शन स्टॉक्स पर भरोसा जताते हुए नए टारगेट दिए हैं। पढ़िए पूरी डिटेल।

Mother's Day Stocks: रविवार 10 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन सिर्फ मां के प्यार, त्याग और देखभाल को सेलिब्रेट करने का मौका नहीं, बल्कि उन ब्रांड्स के लिए भी खास बन जाता है जो परिवार, बच्चों और घरेलू जरूरतों से सीधे जुड़े हैं और जिनके प्रोडक्ट्स रोजमर्रा की जिंदगी में मांओं की पसंद और भरोसे का हिस्सा बन चुके हैं।
ब्यूटी और पर्सनल केयर से लेकर न्यूट्रिशन और फैमिली कंजम्प्शन तक, कई कंपनियां इस सीजन में मजबूत मांग का फायदा उठाती हैं। इसी बीच ब्रोकरेज हाउसेज ने भी कुछ ऐसे शेयरों पर अपनी राय दी है, जो मदर्स डे थीम से जुड़े कंजम्प्शन ट्रेंड्स का लाभ उठा सकते हैं। इनमें ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म Nykaa और FMCG दिग्गज Nestle India का नाम शामिल हैं। चलिए जानते हैं इन दोनों शेयरों पर ब्रोकरेज ने कितना टारगेट प्राइस दिया है।
FSN E-Commerce Ventures Ltd (Nykaa)
बीते शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर 1.19% या 3.20 रुपये चढ़कर 272.90 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 1.09% या 2.95 रुपये चढ़कर 272.80 रुपये पर बंद हुआ।
इस शेयर पर ब्रोकरेज Ventura ने Buy कॉल देते हुए 310 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
FSN E-Commerce Ventures Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 3 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 7 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में करीब 11 प्रतिशत चढ़ा है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में करीब 42 प्रतिशत और पिछले 3 साल में 111 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।
Nestle India
बीते शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर 0.42% या 6.15 रुपये चढ़कर 1482.20 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 0.43% या 6.40 रुपये चढ़कर 1,482.40 रुपये पर बंद हुआ।
इस शेयर पर ब्रोकरेज Axis Direct ने Buy कॉल देते हुए 1,640 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है वहीं ब्रोकरेज BoB Capital Markets ने इसपर Hold कॉल देते हुए 1,538 रुपये का टारगेट दिया है।
Nestle India Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 1 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 22 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में करीब 18 प्रतिशत चढ़ा है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 26 प्रतिशत से अधिक और पिछले 3 साल में 34 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

